YSR Sampoorna Poshana : जगन सरकार की योजना पर नीति आयोग ने कहा- महिलाओं-बच्चों को फायदा

नीति आयोग ने आंध्र प्रदेश के वाईएसआर संपूर्ण पोषण स्कीम की प्रशंसा की है। आयोग का कहना है कि जगन सरकार की स्कीम से महिलाओं और बच्चों को फायदा हो रहा है।

नई दिल्ली, 06 जुलाई : नीति आयोग ने आंध्र प्रदेश के वाईएसआर संपूर्ण पोषण (YSR Sampoorna Poshana) स्कीम की सराहना की है। नीति आयोग ने समय पर पोषण लक्ष्यों को पूरा करने और राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की ओर से चलाए जा रहे घर तक राशन Take Home Ration (THR) जैसे कार्यक्रमों पर रिपोर्ट जारी की है। इसमें 'वाईएसआर संपूर्ण पोषण' का भी जिक्र है।

jagan mohan reddy

अभिनव तरीकों के बारे में बताती इस रिपोर्ट के मकसद के बारे में कहा गया है कि इससे कुपोषण को सालाना दो प्रतिशत कम करने में मदद मिलेगी। रिपोर्ट में कहा गया, राज्यों के उदाहरणों और मॉडलों से केंद्र द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रीय पोषण मिशन (पोषण अभियान) 2.0 का प्रभावी उपयोग हो सकेगा। टेक होम राशन (टीएचआर) प्रणाली मजबूत बनेगी। रिपोर्ट के मुताबिक अच्छी क्वालिटी वाले टेक होम राशन से लाभार्थियों की पोषण संबंधी जरूरतें पूरी होनी चाहिए।

वाईएसआर संपूर्ण पोषण (YSR Sampoorna Poshana) स्कीम के तहत आंध्र प्रदेश सरकार शिशु फार्मूला, दूध और अंडे उपलब्ध कराने का सबसे अच्छे तरीके बताती है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में टेक होम राशन (THR) के लिए तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है। राशन के ऑप्शन भी दिए जा रहे हैं। नीति आयोग ने कहा, आंध्र प्रदेश महिला विकास और बाल कल्याण विभाग ने स्मार्टफोन आधारित उपयोगी सॉफ्टवेयर बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+