अगर पीएम मोदी वापस सत्ता में नहीं आए तो देश 50 साल पीछे चला जाएगा- निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता में नहीं आते हैं तो भारत को 50 साल पीछे चला जाएगा। बेंगलुरू में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षामंत्री ने कहा कि अगर भाजपा को सत्ता से बाहर किया गया और मजबूत बहुमत की सरकार को हार मिली तो हमे 50 वर्ष का झटका लगेगा। अगर भारतीय जनता पार्टी को फिर से सत्ता में नहीं लाया जाता है तो यह देश में पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं के खिलाफ होगा। उनके इस बयान पर कांग्रेस नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने पलटवार किया है।

nirmala

प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट करके मोदी सरकार को घेरा

प्रियंका चतुर्वेदी ने बेरोजगारी, आतंकवाद, एनपीए, भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दों का जिक्र करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, "ये तथाकथित पूर्ण बहुमत की मजबूत सरकार है,जिसमे बेरोजगारी पिछले 45 वर्षों के शिखर पर है, आतंकवाद में 260 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। यही नहीं 1.1 करोड़ लोगों का एक साल के भीतर रोजगार चला गया है। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में हर तरफ लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है, एनपीए में बढ़ोतरी हुई है, निर्यात में कमी हुई है, निजी निवेश में भी गिरावट दर्ज की गई है, इस दौरान जबरदस्त भ्रष्टाचार है।"

'मोदी सरकार को फिर सत्ता में नहीं पहुंचाया तो युवाओं के साथ अन्याय होगा'

'मोदी सरकार को फिर सत्ता में नहीं पहुंचाया तो युवाओं के साथ अन्याय होगा'

वहीं रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पहली बार मतदान करने वाले युवाओं के साथ यह अन्याय होगा। अगर हममें से जो लोग 20वीं शताब्दी में पैदा हुए हैं उन्होंने मोदी सरकार को फिर से सत्ता में नहीं पहुंचाया तो यह युवाओं के साथ अन्याय होगा। उन्होंने पूछा कि क्या हम देश के युवा मतदाताओं के खिलाफ जाएंगे, उन ताकतों को फिर से सत्ता में लाएंगे जिन्होंने इस देश को कोई खुशी नहीं है, क्या हमे साफ-सुथरी राजनीति और देश के हित को सर्वोपरि नहीं रखना चाहिए। निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि किसी भी देश के इतिहास सें अक्सर ऐसा नहीं होता है कि आपके इस तरह का नेता मिले, जैसा कि आपको मिला है।

लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान तेज

लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान तेज

बता दें कि अगले कुछ ही दिनों में आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो पर हर महीने की आखिरी रविवार को संबोधित होने वाले मन की बात के कार्यक्रम में कहा कि वह अब मई माह में मन की बात करेंगे। ऐसे में साफ है कि मई माह के आखिरी रविवार तक नई सरकार का गठन होगा। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी के बयान से साफ है कि उन्हें इस बात का पूरा भरोसा है कि वह एक बार फिर से सत्ता में वापसी करेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि वह मई माह में मन की बात करेंगे और सालों तक करते रहेंगे।

इसे भी पढ़ें-आर्टिकल 35A पर जम्मू-कश्मीर प्रशासन के स्टैंड में कोई बदलाव नहींं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+