NIRF Ranking: IISC बैंगलोर को बेस्ट यूनिवर्सिटी का खिताब, जेएनयू-जामिया मिलिया इस्लामिया को छोड़ा पीछे

NIRF Ranking: सोमवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने एनआईआरएफ रैंकिंग जारी की। इसमें इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस को पहले और जेएनयू और जामिया मिलिया इस्लामिया को दूसरे-तीसरे स्थान पर जगह मिली।

NIRF Ranking

NIRF Ranking: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा सोमवार को एनआईआरएफ रैंकिंग जारी की गई है। इस रैंकिंग में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बैंगलोर को पहला स्थान मिला है, जबकि जेएनयू और जामिया मिलिया इस्लामिया को उसके बाद सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय का स्थान मिला है। वहीं, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी को पांचवा स्थान मिला है। इसी तरह अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी नौवें स्थान पर रही। इस रैंकिंग की वजह से स्टूडेंट्स और उनके पैरेंट्स को सही संस्थान चुनने में काफी मदद मिलती है। आइए देखते हैं पूरी टॉप 10 लिस्ट...

यहां देखें 10 यूनिवर्सिटी की लिस्ट

  1. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बैंगलोर
  2. जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी, न्यू दिल्ली
  3. जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी, न्यू दिल्ली
  4. जादवपुर यूनिवर्सिटी, कोलकाता
  5. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, वाराणसी
  6. मणिपाल एकेडमी हायर एजुकेशन , मणिपाल
  7. अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयंबटूर
  8. वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
  9. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी
  10. यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद

क्या है NIRF Ranking?

एनआईआरएफ यानी नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क। हर साल केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा इसे जारी किया जाता है। इसमें भारत की टॉप यूनिवर्सिटी, कॉलेजों की लिस्ट होती है। यह कैटेगरी और सब्जेक्ट्स वाइज डिवाइड की जाती है। उदाहरण के तौर पर इंजीनियरिंग, मेडिकल, फार्मेसी, लॉ, मैनेजमेंट इत्यादि। एनआईआरएफ रैंकिंग की शुरुआत साल 2015 में की गई थी।

कैसे होती है NIRF Ranking की गणना?

आपको बता दें कि एनआईआरएफ रैंकिंग के लिए संस्थान खुद शिक्षा मंत्रालय के पास आवेदन करते हैं। इसके बाद शिक्षा मंत्रालय संस्थानों में अपनी टीम को विजिट पर भेजती है। इस दौरान शिक्षा मंत्रालय उन्हें कुछ पैरामीटर्स पर परखती है। उनके स्कोर के आधार पर ही रैंकिंग तय की जाती है। पैरामीटर्स में टीचिंग, लर्निंग और रिसोर्स (TLR), रिसर्च एंड प्रोफेशनल प्रैक्टिस (RP), ग्रेजुएशन आउटकम (GO), आउटरीच और इन्क्लूसिविटी (OI), पीयर परसेप्शन को शामिल किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+