Nehal Modi Arrested: भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी का भाई नेहाल अमेरिका में अरेस्ट, जानें अब कब लाया जाएगा भारत
Nehal Modi Arrested: भारत के सबसे बड़े बैंकिंग घोटालों में से एक पंजाब नेशनल बैंक स्कैम में वॉन्टेड निहाल मोदी को भारतीय एजेंसियों ने अरेस्ट कर लिया है। अमेरिका के अधिकारियों ने भारत सरकार को गिरफ्तारी की जानकारी दी है। उसे शुक्रवार (4 जुलाई, 2025) को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है। अब जांच एजेंसियां भारत लाने के लिए कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) और सीबीआई के प्रत्यर्पण अनुरोध के आधार पर यह कार्रवाई अमेरिकी एजेंसियों ने की है।
PNB घोटाले में वॉन्टेड था कई सालों से नेहाल मोदी
नेहाल मोदी भारत के सबसे बड़े बैंकिंग घोटालों में से एक पंजाब नेशनल बैंक स्कैम में शामिल है। जांच एजेंसियों ने उसके खिलाफ गंभीर आरोप तय किए हैं। उस पर नीरव मोदी के काले धन को सफेद करने का आरोप है। ईडी और सीबीआई की जांच में यह भी पाया गया है कि नेहाल मोदी ने कई शेल कंपनियों के जरिए विदेशों में पैसा भेजा है। उसकी गिरफ्तारी से कई अहम राज खुल सकते हैं। भारतीय एजेंसियों के लिए यह बहुत बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Nehal Modi पर मनी लॉन्ड्रिंग समेत ये मामले दर्ज
पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी का भाई भी इस केस में वॉन्टेड है। उस पर मनी लॉन्ड्रिंग के अलावा आपराधिक साजिश रचने, गलत तरीके से धन अर्जित करने और तथ्यों को छुपाकर शेल कंपनियों में निवेश समेत कई केस दर्ज हैं। अमेरिकी अभियोजन की ओर से दी जानकारी के मुताबिक प्रत्यर्पण की कार्रवाई भारतीय कानूनों के तहत मनी लॉन्ड्रिंग (धन शोधन) और आपराधिक साजिश के गंभीर आरोपों के आधार पर की जा रही है। फिलहाल अमेरिका में उसकी प्रत्यर्पण अपील पर 17 जुलाई को सुनवाई होगी। इसके बाद ही उसे भारतीय एजेंसियों को सौंपने के फैसले पर कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़ें: Nirav Modi: मेहुल चोकसी के बाद अब उसके भांजे नीरव मोदी की बारी! कहां छिपा है? जानिए क्या है उसका गुनाह?
बता दें कि नीरव मोदी और उसका भाई नेहाल मोदी दोनों साल 2018 में भारत छोड़कर भाग गए थे। दोनों पहले लंदन में रह रहे थे और उसके बाद नेहाल अमेरिका चला गया। भारत की दूसरी सबसे बड़ी बैंक पंजाब नेशनल बैंक ने नीरव और नेहाल के अलावा उनके रिश्तेदार मेहुल चौकसी के खिलाफ केस किया है। मेहुल चौकसी भी भगोड़ा है और फिलहाल विदेशों में रहकर अपना इलाज करा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक चौकसी को कैंसर है और वह ब्रसल्ज शहर में रह रहा है। मेहुल भाइयों पर पीएनबी से 14 हज़ार करोड़ रुपये की रकम लोन के तौर पर लेकर धोखाधड़ी करने का आरोप है।
यह भी पढ़ें: Nirav Modi: मेहुल चोकसी के बाद अब उसके भांजे नीरव मोदी की बारी! कहां छिपा है? जानिए क्या है उसका गुनाह?












Click it and Unblock the Notifications