संत निरंकारी बाबा हरदेव सिंह का कनाड़ा में सड़क हादसे में निधन
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। निरंकारी संप्रदाय के प्रमुख और धार्मिक गुरु बाबा हरदेव सिंह का कनाड़ा में एक सड़क हादसे में निधन हो गया है। इस बात की जानकारी बाबा हरदेव के दामाद ने दी है। समाचार एजेंसी एनआईए के मुताबिक सड़क हादसे में बाबा को गंभीर चोटें आईं जिसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। बाबा हरदेव 62 साल के थे।

खबरों के मुताबिक बाबा हरदेव का एक्सीडेंट कनाडा के शहर मॉन्ट्रियल में रात के समय हुआ। इस खबर से देश और दुनिया में शोक की लहर फैल गई है। घटना की पूरी जानकारी अभी मिल नहीं पाई है। आपको बता दें कि बाबा हरदेव को बाबा भोला के नाम से भी जाना जाता था। हाल ही में दिल्ली में उनका एक बड़ा कार्यक्रम होना था।
कौन थे बाबा हरदेव सिंह
बाबा हरदेव सिंह का जन्म 23 फरवरी 1954 को दिल्ली में हुआ था। 1971 में बाबा हरदेव सिंह निरंकारी सेवा दल से जुड़े। 1980 में बाबा हरदेव सिंह के पिता बाबा गुरबचन सिंह की हत्या कर दी गई थी जिसके बाद से उन्हें निरंकारी मिशन का प्रमुख बनाया गया था। 1929 में संत निरंकारी मिशन की स्थापना हुई थी। निरंकारी संप्रदाय की 27 देशों में 100 से ज्यादा शाखाएं हैं।












Click it and Unblock the Notifications