केरल में निपाह वायरस के चलते एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत, केंद्र सरकार ने तत्काल रवाना की NCDC की टीम

नई दिल्ली, 05 सितंबर। देश पहले ही कोरोना वायरस की महामारी से लड़ रहा है, जिसकी वजह से लाखों लोगों की जान जा चुकी है। इस बीच निपाह वायरस ने भी भारत में दस्तक दे दी है। केरल के कोझिकोड में निपाह वायरस का मामला सामने आया है। निपाह वायसर का मामला सामने आने के बाद केंद्र सरकार की ओर से नेशनल सेंट फॉर डिजीज कंट्रोल की टीम को इस मामले में तकनीकी मदद के लिए टीम को रवाना कर दिया है। गौर करने वाली बात यह है कि केरल में लगातार कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं।

kerala

Recommended Video

    Nipah Virus: केरल में निपाह वायरस का कहर, 12 साल के बच्चे ने इलाज के दौरान तोड़ा दम | वनइंडिया हिंदी

    जानकारी के अनुसार 12 साल के लड़के में निपाह वायरस पाया गया है, जिसे केरल के कोझिकोड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे के भीतर निपाह वायरस के लक्षण पाए गए थे और आज सुबह उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बच्चा चूलूर के चटमंगलम पंचायत का रहने वाला था। उसे 1 सितंब को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके सैंपल को जांच के लिए नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ विरोलोजी में भेजा गया था, जहां यह निपाह पॉजिटिव आया था। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि बच्चे के संपर्क में जो लोग आए थे उनकी प्राथमिक लिस्ट तैयार की गई है उनके भीतर निपाह के लक्षण नहीं मिले हैं।

    इस मामले के बाद राज्य सरकार ने हाई लेवल मीटिंग की है, जिसमे शनिवार को स्वास्थ्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया। पर्यटन मंत्री ने बताया कि एक्शन प्लान तैयार कर लिया गया है, हमारे पास 2018 का अनुभव है, अनिश्चितता की कोई वजह नहीं है, हमने देर रात स्वास्थय मंत्री के साथ बैठक की और आवश्यक चीजों पर बात की है। बता दें कि 2019 में कोच्चि में निपाह वायरस का मामला सामने आया था। 2018 में कोझिकोड और मलप्पुरम में निपाह वायरस से 17 लोगों की जान चली गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+