महाराष्ट्र: शहीद को श्रद्धांजलि देने जा रहे BSF जवानों की गाड़ी पलटी, 9 घायल
बीड। महाराष्ट्र में शहीद जवान के अंतिम संस्कार को जा रहे बीएसएफ जवानों की गाड़ी के बीड-परली महामार्ग में दुर्घटनाग्रस्त होने से 9 जवान घायल हुए हैं, जिसमें तीन जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जवान मुरलीधर शिंदे के अंतिम संस्कार में रविवार की शाम को बीएसएफ के जवान अहमदनगर से परली की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान बीएसएफ गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई।

जानकारी के मुताबिक बीड-परली राज्य महामार्ग में दिंदुड से तेलगांव के दौरान संगम फाटा में दोपहर 1.30 बजे के करीब यह घटना घटी। सड़क के किनारे गाड़ी पलटने से तीन जवान गंभीर रूप से घायल हुए और बाकी 6 जवान मामूली रूप से घायल हुए हैं।

रविवार को शहीद जवान मुरलीधर शिंदे को श्रद्धांजली के लिए 15 जवान गाड़ी पर सवार होकर दोपहर के समय परली-बीड महामार्ग पर पहुंचे कि तभी गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए। नियंत्रण खो देने के बाद गाड़ी सड़क के किनारे पलटी खा गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया।












Click it and Unblock the Notifications