प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे के लिए पति निक जोनस ने रखी ऐसी पार्टी कि नहीं रहा बहन परिणीति की खुशी का ठिकाना

नई दिल्ली। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपना 37वां जन्मदिन मनाया। लेकिन उनके जन्मदिन का ये सेलिब्रेशन खत्म होता नहीं दिख रहा। दरअसल मिआमि में उनके पति निक जोनास ने उनके लिए एक याच पार्टी रखी है। इस पार्टी में केवल उनका परिवार और खास दोस्तों को ही शामिल किया गया। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा, कजिन परिणीति चोपड़ा और दिव्या ज्योति के अलावा प्रियंका की मैनेजर अंजुला अचारिया इस पार्टी में रहे। अंजुला और परिणीति ने इसकी कुछ तस्वीरें शेयर कीं।

परिणीति ने फोटो शेयर कर लिखी ये बात

परिणीति चोपड़ा ने इस याच पार्टी की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'मिआमि डन राइट, बोट पर शानदार दिन, हंसना, झूमना और खुशियां। मैं कहूंगी कि जन्मदिन मनाने का सबसे बेहतर तरीका।' फोटो में प्रियंका ने एक शानदार रंगीन ड्रेस पहना हुआ है और वे बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इसके अलावा प्रियंका को पिंक बिकिनी में मस्ती करते भी देखा गया। इस पार्टी की कई शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं।

बर्थडे पर जमकर थिरकीं प्रियंका

प्रियंका के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर प्रियंका के एक फैन कल्ब ने उनका एक वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा है- बर्थडे गर्ल इन रेड। इस वीडियो में प्रियंका डांस करती और वे बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। प्रियंका को उनके जन्मदिन पर दुनियाभर से बधाइयां मिली। वहीं पति निक ने उनकी एक तस्वीर शेयर कर एक प्यारा मैसेज लिखा। निक ने फोटो के साथ लिखा था- 'मेरे जीवन की रोशनी, मेरा दिल, आई लव यू बेबी, हैप्पी बर्थडे'

बर्थडे पर ट्रोल भी हुईं प्रियंका चोपड़ा

बर्थडे पर ट्रोल भी हुईं प्रियंका चोपड़ा

इस बीच प्रियंका चोपड़ा की मियामी सी एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर प्रियंका के फैंस हैरान रह गए। हर कोई प्रियंका की इस तस्वीर पर नाराजगी जाहिर करता दिख रहा है। तस्वीरों में प्रियंका सिगरेट के कश लगा रही हैं वहीं इसमें उनकी मां मधु और पति भी पूरा साथ दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर जैसे ही प्रियंका की ये तस्वीरें सामने आईं उन्हें जमकर ट्रोल किया जाने लगा।

निक के परिवार के साथ साड़ी में दिखीं प्रियंका

हाल ही में अपने जेठ की शादी में प्रियंका इंडियन लुक में नजर आईं थीं। प्रियंका ने लाइट पिंक कलर की साड़ी पहनी, वहीं निक ने ब्लैक सूट में नजर आए। निक के परिवार के साथ प्रियंका ने कई तस्वीरें शेयर की हैं। जो और सोफी ने दूसरी बार शादी की है। इससे पहले वो एक सीक्रेट वेडिंग कर चुके हैं। सोफी टर्नर और जो जोनस ने पिछले महीने ही एक अवार्ड फंक्शन के दौरान अचानक शादी कर ली थी।

यह भी पढ़ें- हिन्दू रीति-रिवाजों से शादी पर निक जोनस ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+