NIA अधिकारी तंजील अहमद के हत्यारे मुनीर के ठिकाने का पता चला

लखनऊ। एनआईए अधिकारी तंजील अहमद की हत्या का मुख्य आरोपी मुनीर अब जल्द ही पुलिस की पकड़ में होगा। उत्तर प्रदेश पुलिस ने दावा किया है कि मुनीर किस जगह पर है उसका हमने पता लगा लिया है और वह जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

NIA officer's murder- Time up for accused as he has been traced

तंजील अहमद की 2 अप्रैल को देर रात अपने परिवार की एक शादी से लौटते वक्त हत्या कर दी गयी थी। इस हमले में उनकी पत्नी को भी गोलियां लगी थी और उनका भी देहांत हो गया था। मुनीर तंजील अहमद की हत्या का मुख्य आरोपी है। इस हत्या के पीछे कई वजहों को पुलिस ने बताया है। पहली वजह बतायी जा रही है कि यह हत्या जमीन विवाद को लेकर की गयी है जबकि दूसरी वजह बतायी गयी है आपसी मतभेद।

ड्यूटी के दौरान UP में मरने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या में इजाफा

पुलिस की शुरुआती जांच में यह भी बात सामने आयी है कि इस हत्या में तंजील अहमद के परिवार के सदस्य भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस के अनुसार मुनीर तंजील अहमद से लंबे समय से दुश्मनी रखता था। मुनीर बिजनौर का रहने वाला है और उसपर कई हत्याओं का आरोप है। बताया जाता है कि तंजील अहमद ने मुनीर के ठिकाने की जानकारी यूपी पुलिस को दी थी जिसकी वजह से वह पुरानी दिल्ली में रहने लगा था।

जांच में यह भी बात सामने आयी है कि तंजील अहमद के रिश्तेदार रेहान की भी तंजील अहमद से नहीं बनती थी। पूछताछ में उसने बताया कि तंजील अहमद की हत्या में उसने मुनीर की मदद की थी। तकरीबन दो महीने के बाद पुलिस आखिरकार मुनीर का ठिकाना हासिल करने में सफल हुई है। पुलिस के अनुसार वह गाजियाबाद में है। एसपी उमेश श्रीवास्तव ने कहा कि हम उसे जल्द गिरफ्तार कर लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+