पठानकोट हमले में मसूद अजहर के खिलाफ दायर होगी चार्जशीट, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी
यह कार्रवाई मसूद अजहर, उसके भाई अब्दुल रऊफ, और दो अन्य आतंकियों लतीफ औरर काशिफ जान पर चलाई जाएगी।
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने एनआईए को जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर के खिलाफ चार्जशीट दायर करने की मंजूरी दे दी है। साथ ही तीन अन्य लोगों के खिलाफ भी चार्जशीट को मंजूरी मिली है। आपको बता दें कि मसूद अजहर के आतंकी संगठन मे पठानकोट हमले को अंजाम दिया था। पठानकोट हमले में सात सैनिकों की मौत हो गई थी।

सूत्रों के अनुसार एनआईए को मसूद अजहर के खिलाफ अनलॉफिल एक्टिविटीज प्रिवेंटशन एक्ट के सेक्शन 18, 20 और 28, एक्सप्लोसिव्स एक्ट और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं को तहत मुकदमा चलाने को मंजूरी दी है।
यह कार्रवाई मसूद अजहर, उसके भाई अब्दुल रऊफ, और दो अन्य आतंकियों लतीफ औरर काशिफ जान पर चलाई जाएगी। जल्द ही एनआईए इन सभी के खिलाफ चार्जशीट दायर करेगी।
इस चार्जशीट में कहा जाएगा कि मसूह अजहर ने जनवरी के पहले सप्ताह में पंजाब के पठानकोट एयरबेस पर हमले की साजिश की थी, जिसका उद्देश्य वायुसेना के जवानों को जान से मारना और वहां पर मौजूद हथियारों और बाकी सभी सामानों पर कब्जा करना था।
सूत्रों ने कहा कि इस चार्जशीट के बाद मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र के जरिए अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करवाने के लिए दबाव बनाया जा सकेगा। आपको बता दें कि भारत मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित कराने की पहले भी कई कोशिशें कर चुका है, लेकिन चीन ने हमेशा भारत की इन कोशिशों पर पानी फेर दिया।
एनआईए ने गृह मंत्रालय के साथ जिन सबूतों को साझा किया है, उनमें हमला करने वाले चारों आतंकियों की आपस में हुई बातचीत, उनके घर के पते, आतंकियों के परिवार वालों की जानकारी और अल-रहमत ट्रस्ट की कुछ फाइनेंशियल डीटेल शामिल हैं। इतना ही नहीं, सबूतों में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के हजारों मैसेज, चैट और उनकी आवाज के नमूने मौजूद हैं।









Click it and Unblock the Notifications