NIA ने जाकिर नाइक के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, 80 गवाहों के बयान हैं दर्ज

नई दिल्ली। नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवीर को विवादित इस्मालिक उपदेशक जाकिर नाइक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। एनआईए ने जाकिर नाइक को अपने भाषणों के जरिए युवाओं को उकसानेऔर आतंक को बढ़ावा देने के आरोप लगाए गए हैं। एनआईए ने विशेष अदालत में पेश 65 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। एनआईए ने जो 100 पन्नों के दस्तावेज चार्जशीच में सौंपे हैं। इसमें 80 गवाहों के बयान भी दर्ज हैं। जाकिर नाइक बीते एक साल से ज्यादा वक्त से भारत से बाहर है।

NIA files chargesheet against Zakir Naik in hate speech case

आपको बता दें कि विवादित इस्लामिक उपदेशक और इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के फाउंडिंग ट्रस्टी जाकिर नाइक के खिलाफ जांच एजेंसी एनआईए ने कई केस दर्ज किए हैं। इनमें जबरन धर्म परिवर्तन, युवाओं को आतंक के लिए उकासाने और मनी लॉन्ड्रिंग के भी आरोप हैं। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में कैफे पर हमला करने वाले व्यक्ति ने भी कहा था कि डॉक्टर नाइक के भाषणों ने ही उसे ऐसा के लिए उकसाया था। 51 साल के जाकिर नाइक ने जुलाई 2016 में तब भारत छोड़ा था, तब से वो वापस नहीं लौटा है। सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने जाकिर नाइक के भाषण दिखाने वाले पीस टीवी पर बैन लगा रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+