NIA कोर्ट ने आसिया अंद्राबी को 30 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा
नई दिल्ली: एनआईए कोर्ट ने कश्मीर की अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी और दो अन्य को 30 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इनके खिलाफ दो अलग-अलग मामलों में कोर्ट में पेश किया गया था। 56 वर्ष की आसिया प्रतिबंधित संगठन दुख्तरान-ए-मिलात की मुखिया है और उसे एनआईए ने जेल में रखा था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी के दिल्ली स्थित हेडक्वार्टर पर आसिया अंद्राबी से पाकिस्तानी आतंकी हाफिज सईद के साथ उसके संबंधों को लेकर पूछताछ की जाती रही है।
ये भी पढ़ें: VIDEO: अस्पताल में घायलों से मुलाकात के दौरान भावुक हुए पीएम मोदी, एक मरीज को दिया ऑटोग्राफ

अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी पर आरोप है कि उसने साल 2016 हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद कश्मीर घाटी में विरोध प्रदर्शन के लिए छात्रों को भड़काया था। आसिया को अप्रैल में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद से रोज उसके और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मुखिया हाफिज सईद के साथ जुड़ावों पर सवाल पूछे जाते रहे हैं। इसके पहले जांच में शामिल एक अधिकारी ने बताया था कि आसिया अंद्राबी और दोनों सहयोगियों द्वारा घाटी में भारत विरोधी भावनाओं को भड़काया जा रहा था।
आसिया करीब तीन दशक से कश्मीर को भारत से अलग करने की समर्थक रही है और घाटी में अलगाववादी गतिविधियों के अलावा पाकिस्तान की वकालत भी करती रही है। वही, एनआईए ने अपने डॉजियर में कहा था कि आसिया इंटरनेट के जरिए इस तरह का अभियान चलाती है जो पाक सेना और आईएसआई की मदद करता है और उसमें कश्मीर के लिए पाकिस्तान की तरफ से मिलने वाला आतंकी समर्थन भी शामिल है।
ये भी पढ़ें: नीतीश कुमार ने फिर उठाई विशेष राज्य के दर्जे की मांग, बोले- बिहार के सभी दलों का समर्थन प्राप्त
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त












Click it and Unblock the Notifications