VIDEO: अस्पताल में घायलों से मुलाकात के दौरान भावुक हुए पीएम मोदी, एक मरीज को दिया ऑटोग्राफ

मिदनापुर। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान अचानक एक बड़ा हादसा हुआ। जिस समय प्रधानमंत्री रैली को संबोधित कर रहे थे उसी समय रैली स्थल के हिस्से पर लगा टेंट गिर गया। इस हादसे में 67 लोगों के घायल होने खबर है। जैसी ये घटना सामने आई तुरंत ही पीएम मोदी ने अपनी सुरक्षा में तैनात एसपीजी के जवानों को उन घायलों की मदद के लिए भेजा। इतना ही नहीं जैसी ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया तुरंत पीएम मोदी अस्पताल पहुंच गए और वहां घायलों को हाल-चाल जाना। इसी दौरान अस्पताल में भर्ती हुए एक घायल शख्स से बात करते हुए पीएम मोदी भावुक भी हो गए। इस दौरान उन्होंने एक मरीज के कहने पर ऑटोग्राफ भी दिया।

पीएम मोदी की रैली के दौरान गिरा टेंट

पीएम मोदी की रैली के दौरान गिरा टेंट

पूरा मामला तब सामने आया जब वेस्ट मिदनापुर में पीएम मोदी किसान रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी रैली के एक हिस्से में टेंट गिरने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया गया। खुद प्रधानमंत्री अस्पताल में घायलों को देखने के लिए पहुंच गए। इसी दौरान पीएम मोदी एक घायल से बात करते हुए भावुक हो गए। उनकी आंखों में आंसू आ गए। इस दौरान पीएम मोदी घायल हुए लोगों को उत्साहित करते हुए भी नजर आए।

घायल एक शख्स का हाल जानने के दौरान भावुक हुए प्रधानमंत्री

घायल एक शख्स का हाल जानने के दौरान भावुक हुए प्रधानमंत्री

रैली में घायल हुई एक महिला से बात करते हुए पीएम मोदी ने उसकी हौंसलाआफजाई की। उन्होंने महिला को हिम्मत वाली बताते हुए उन्हें जल्द ठीक हो जाने की बात कही। इसी दौरान एक घायल ने उनसे ऑटोग्राफ मांगा तो प्रधानमंत्री ने उसकी बात को मानते हुए, उसकी इस इच्छा को पूरा किया। बता दें कि रैली में घायल हुए लोगों को मिदनापुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जिस समय पंडाल गिरा उस समय प्रधानमंत्री भाषण दे रहे थे, उन्होंने तभी अपने सुरक्षा में लगे एसपीजी के जवानों को भी जाकर घायलों की मदद करने को कहा।

पीएम मोदी ने एक घायल के कहने पर दिया ऑटोग्राफ

पीएम मोदी ने एक घायल के कहने पर दिया ऑटोग्राफ

इससे पहले मिदनापुर में किसान रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसानों के साथ दूसरी सरकारों ने सिर्फ छल किया लेकिन उनकी सरकार ने सही मायनों में किसानों के लिए काम किया है। मोदी ने कहा कि किसानों को एमएसपी सही मिले इसके लिए किसान मांग करते रहे, आन्दोलन करते रहे लेकिन दिल्ली में बैठी सरकार ने किसानों की एक न सुनी। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद हमारी सरकार ने किसानों को डेढ़ गुणा समर्थन मूल्य देने का निर्णय लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+