नीतीश कुमार ने फिर उठाई विशेष राज्य के दर्जे की मांग, बोले- बिहार के सभी दलों का समर्थन प्राप्त

पटना: बिहार में जदयू और बीजेपी के बीच सीटों के बंटवारे का मुद्दा अभी थमा नहीं है। इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एक और मांग ने एनडीए सरकार के सामने चुनौती खड़ी कर दी है। सीएम नीतीश कुमार ने एक बार फिर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की है। नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की उनकी मांग बहुत पुरानी है। उन्होने कहा कि मनमोहन सिंह सरकार से भी इस मसले पर मिलने के लिए समय मांगा था, लेकिन समय नहीं मिला था।

ये भी पढ़ें: मॉनसून सत्र: एनडीए सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकती है TDP, भाजपा विरोधी दलों से मांगा समर्थन

bihar cm nitish kumar demanding special status for state

नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के सभी दलों ने विशेष राज्य के दर्जे की मांग का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दिए जाने की जरूरत है और हम ये मांग लगातार करते रहेंगे। वहीं, उन्होंने सीटों के बंटवारे के मामले पर भी बयान दिया और कहा कि भाजपा से इस विषय पर वन टू वन बात होगी।

2019 के लोकसभा चुनाव में सीट के बंटवारे को लेकर नीतीश कुमार ने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के साथ औपचारिक मुलाकात हुई है। इस मामले में तीन से चार हफ्ते में भाजपा की तरफ से प्रस्ताव आएगा। नीतीश कुमार ने कहा कि पहले सीटों की संख्या तय हो जाए, इसके बाद सीट पर चर्चा होगी। बता दें कि सीटों के बंटवारे को लेकर अभी भी कोई हल नहीं निकला है और इस मसले के हल के लिए दोनों तरफ से कोशिशें जारी हैं। बिहार में नीतीश कुमार 2015 विधानसभा चुनाव में मिली जीत के आधार पर जदयू को अधिक से अधिक सीट देने की मांग करते रहे हैं।

ये भी पढ़ें: खुद को मुसलमानों की पार्टी कहने वाली कांग्रेस घोर सांप्रदायिक: जावडे़कर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+