एयर इंडिया वीडियो मामले में गुरपतवंत पन्नून के खिलाफ NIA ने दर्ज किया केस
एनआईए ने एयर इंडिया के यात्री को धमकाने वाले वीडियो के मामले में गुरपतवंत सिंह पन्नून के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि गुरपतवंत सिंह पन्नून खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस का फाउंडर है। 19 नवंबर को एक यात्री जो एयर इंडिया को यात्रा करने वाला था उसे धमकी देने का वीडियो सामने आया था जिसमे उसने एयर इंडिया के यात्री को धमकी दी थी।
एनआईए की ओर से जो बयान जारी किया गया है उसमे कहा गया है कि पन्नून के खिलाफ आईपीसी की धारा 120B, 153A और 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही अनलॉफुल एक्टिविटीज एक्ट की धारा 10, 13, 16, 17, 18, 18B और 20 के तहत केस दर्ज किया गया है।

4 नवंबर को एक वीडियो रिलीज किया गया था जिसमे पन्नून ने कहा सिखों से कहा था कि वह एयर इंडिया के विमान में इस तारीख को यात्रा ना करें, ऐसा करने पर उनकी जान को खतरा हो सकता है। उसने यह धमकी दी कि एयर इंडिया की विमान सेवा नहीं सुचारू रह पाएगी। इसके बाद कनाडा, भारत में सुरक्षा एजेंसी अलर्ट हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications