जासूसी के लिए नौसेना अधिकारियों को पैसे भेजने वाले एक पाकिस्तानी हैंडलर को NIA ने गिरफ्तार किया

नई दिल्ली। नेशनल इंवेस्टिगेटिव एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को विजैग जासूसी मामला उर्फ 'डॉल्फिन नोज' ऑपरेशन के एक प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसमें कथित तौर पर भारतीय नौसेना के जवानों पर एक पाकिस्तानी हैंडलर को संवेदनशील जानकारी देने का आरोप है।

nia

मुख्य आरोपी हाजी अब्दुल रहमान लकड़ावाला मुंबई का रहने वाला है, जो कि पाकिस्तानी हैंडलर था, जिसके जरिए पाकिस्तान ने कथित तौर पर नौसेना के अधिकारियों को पैसे दिए थे।

nia

गौरतलब है पिछले साल 20 दिसंबर को आंध्र प्रदेश खुफिया विभाग ने भारतीय नौसेना में एक जासूसी रैकेट का भंडाफोड़ किया था और सात नाविकों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार नाविकों में से तीन विशाखापत्तनम से थे जबकि दो करवार नौसैनिक अड्डे से और दो मुंबई के नौसैनिक अड्डे से थे, जिन पर एक पाकिस्तानी हैंडलर को कथित तौर पर नौसैनिक जहाजों और पनडुब्बियों के स्थानों की संवेदनशील सूचना देने का आरोप है।

nia

सभी सात नाविकों को 2017 में भर्ती किया गया था और सूत्रों ने दावा किया था कि वे सितंबर 2018 में एक हनीट्रैप में फंस गए थे। इन युवकों को पहले तीन या चार महिलाओं द्वारा फेसबुक पर संपर्क किया गया और उन्हें एक ऑनलाइन रिश्ते में फंसाया गया। महिलाओं ने बाद में उन्हें एक ऐसे व्यक्ति से मिलवाया, जो एक व्यापारी के भेष में आया था, लेकिन वास्तव में वह एक पाकिस्तानी हैंडलर था और उसने नाविकों से जानकारी लेना शुरू कर दिया था।

nia

बताया जाता है कि जिन नाविकों के साथ महिलाओं की चैटिंग होती थी, वे स्वभाव से कामुक थी, जिन्होंने बाद में उन्हें भारतीय युद्धपोतों और पनडुब्बियों की स्थिति और मूवमेंट का खुलासा करने के लिए ब्लैकमेल भी किया था। एक नाविक को हवाला के माध्यम से हर महीने पैसे का भुगतान भी किया जाता था।

nia

वर्ष 2019 में उस महीने के अंत में आंध्र प्रदेश के काउंटर इंटेलिजेंस सेल ने चार और गिरफ्तारियां कीं। इनमें तीन मुंबई नेवल बेस से थी और एक कारवार नेवल बेस से गिरफ्तारियां की गईं थी। उक्त सभी 11 नाविक सितंबर 2018 में एक हनीट्रैप में फंस गए थे और कथित तौर पर संवेदनशील जानकारी देने के लिए हवाला के माध्यम से धन प्राप्त किया था। इस मामले में मुंबई के एक हवाला ऑपरेटर को भी गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें- लॉकडाउन में कटहल ने भी बना डाला रिकॉर्ड, गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने की तैयारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+