यमुना किनारे इवेंट के लिए श्रीश्री को मिली मंजूरी, लगा 5 करोड़ का जुर्माना
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। काफी विवाद और राजनीतिक अड़चनों को झेलने के बाद श्री श्री रविशंकर को विश्व सांस्कृतिक महोत्सव के आयोजन की मंजूरी मिल गई है। सीधे शब्दों में कहें तो श्री श्री रविशंकर का समारोह दिल्ली में अपने तय समय (11 मार्च से 13 मार्च 2016) पर होगा। दो दिनों की कानूनी प्रक्रिया के बाद नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने इसकी मंजूरी दी है। श्री श्री रविशंकर के कार्यक्रम के लिए यमुना नदी पर पीपा पुल बना रही है सेना, विवाद

उल्लेखनीय है कि आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के 35 साल हो जाने के मौके पर होने वाला तीन दिनों का यह समारोह 11- 13 मार्च को होगा। उद्घाटन के दिन भव्य कार्यक्रम में 35,973 कलाकार एक साथ सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। इसमें दुनिया भर से करीब 3.5 लाख लोगों के आने की उम्मीद है। बड़े पैमाने पर समारोह की तैयारी की जी रही है।












Click it and Unblock the Notifications