श्री श्री रविशंकर के कार्यक्रम के लिए यमुना नदी पर पीपा पुल बना रही है सेना, विवाद
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली में यमुना किनारे श्री श्री रविशंकर के आर्ट ऑफ लिविंग कार्यक्रम को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। सेना के जवानों को इस कार्यक्रम की तैयारी में लगाए जाने को लेकर घमासान मच गया है। इस कार्यक्रम में सेना के जवानों को काम करते देखा जा सकता है। सेना ने यमुना नदी पर पीपा पूल (पानी पर तैरने वाले ब्रिज) का निर्माण कर रही है। तस्वीरें में देखें वो धमकी भरे पत्र जो ISIS ने श्रीश्री रवि शंकर को भेजे

Kuch logon ko negative bolne ki aadat hai.Hum positivity lekar ayenge-Sri Ravishankar on criticism over Armymen constructing pontoon bridge
— ANI (@ANI_news) March 8, 2016
सेना ने कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान भी फुटओवर ब्रिज बनाया था जब गेम्स के कुछ दिन पहले ही एक पुल गिर गया था। वहीं श्री श्री रविशंकर ने कहा है कि उनके आर्ट ऑफ लीविंग के कार्य़कर्ताओं ने महीनों की मेहनत से यहां सफाई की है। यहां इतनी गंदगी थी कि किसी के लिए यहां से गुजरना भी मुश्किल था। ऐसे में इस स्थान को बेहतर बनाने के लिए उनकी संस्था को सराहना मिलनी चाहिए।
WATCH: Army personnel construct pontoon bridge in Delhi for Sri Sri Ravi Shankar's World Culture Festival.https://t.co/cOSTHAPC8R
— ANI (@ANI_news) March 8, 2016












Click it and Unblock the Notifications