राष्ट्रपति पद के लिए मोदी की सबसे एक्टिव महिला मंत्री का नाम आगे

नई दिल्ली। जैसे-जैसे राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रत्याशी के नामांकन की तारीख करीब आती जा रही है, हर पल नए नाम सामने आ रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार अब विदेश मंत्री सुषमा स्वराज राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी की रेस में सबसे आगे चल रही है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए बनाए गए तीन सदस्यीय पैनल की ओर से किए गए विचार विमर्श के बाद अब सुषमा का नाम उभर कर आया है।

इस नाम पर संघ की भी अनुमति

इस नाम पर संघ की भी अनुमति

भारतीय जनता पार्टी का मानना है कि सुषमा सभी संभावित तरीकों से इस पद के लिए उपयुक्त हैं। इसके साथ ही विपक्ष तो भी इसके लिए ज्यादा दिक्कत नहीं होगी और वो आम सहमति वाली प्रत्याशी बन जाएंगी। सुषमा स्वराज के नाम के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भी अनुमति है, ऐसे में उस मोर्च से भी भाजपा के लिए कोई दिक्कत नहीं है।

सिर्फ 3 लोगों को है जानकारी

सिर्फ 3 लोगों को है जानकारी

एक ओर जहां कुछ सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि राष्ट्रपति पद के लिए बतौर प्रत्याशी सुषमा का नाम सबसे आगे चल रहा है वहीं भाजपा में ही कुछ लोग कह रहे हैं कि यह महज अटकलें हैं। सूत्र ने यह भी कहा कि पार्टी में सिर्फ 3 ही लोग हैं जिन्हें इस बात की जानकारी है कि प्रत्याशी कौन है।

ये भी है वजह

ये भी है वजह

वहीं राष्ट्रपति पद की दौड़ में झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मु और लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन का नाम भी शामिल है लेकिन भाजपा सुषमा स्वराज के पक्ष में झुकती दिख रही है। कुछ दिन पहले एक सूत्र ने कहा था कि सुषमा ने इस बात की ओर इशारा किया था कि उन्हें यह पद ग्रहण करने में कोई दिक्कत नहीं है। स्वास्थ्य कारणों की वजह से वो ज्यादा विदेश नहीं जा सकती हैं जो एक विदेश मंत्री के लिए जरूरी होता है।

तब संघ ने दी अनुमति

तब संघ ने दी अनुमति

इससे पहले संघ की ओर से डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी का नाम प्रस्तावित किया गया था लेकिन बाबरी विध्वंस केस में लखनऊ की एक अदालत के समक्ष चल रहे मामले के कारण उनका नाम वापस ले लिया गया।इसके बाद जब जोशी की जगह सुषमा का नाम संघ को सुझाया गया तो उन्हें भी कोई दिक्कत नहीं हुई। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 जून को अमेरिका की यात्रा से पहले राष्ट्रपति पद के लिए प्रत्याशी का नामांकन करा लिया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+