Haryana news 18-IPSOS exit poll : बीजेपी को 75 सीटें, कांग्रेस 10 सीटों पर सिमटी, नहीं खुला AAP का खाता

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्‍म हो गई है। अब एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। हरियाणा में 62 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव नतीजे 24 अक्तूबर को सामने आएंगे। न्यूज 18- Ipsos के एग्जिट पोल में भाजपा को 70 और कांग्रेस को 10 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं जजपा को एक और अन्य को तीन सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं एनडीटीवी के Poll of Exit Polls के अनुसार हरियाणा में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनती नजर आ रही है। हरियाणा में बीजेपी को 66 सीटें, हरियाणा में कांग्रेस को केवल 14 सीटों से संतोष करना पड़ा सकता है। जबकि आईएनएलडी और अकाली को दो सीटें मिलती दिख रही हैं।

news18 ipsos haryana assembly election exit poll 2019 bjp congress
न्यूज 18 और IPSOS exit poll के मुताबिक हरियाणा में बीजेपी को बंपर जीत मिल सकती है। बीजेपी को 90 में से 75 सीटें, कांग्रेस को 10 सीटें, जेजेपी और 2 और अन्‍य को 3 सीटें आने की संभावना जताई गई है। एग्जिट पोल के अनुसार, हरियाणा में आईएनएलडी (INLD) और आप (AAP) का खाता नहीं खुलता दिख रहा है। ज्‍यादातर एग्जिट पोल्‍स में बीजेपी को राज्‍य में दो तिहाई बहुमत मिलता दिख रहा है। एग्जिट पोल्‍स के अनुसार हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर की सरकार बनते दिख रही है।

एनडीटीवी के Poll of Exit Polls के अनुसार हरियाणा में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनती नजर आ रही है। हरियाणा में बीजेपी को 66 सीटें, हरियाणा में कांग्रेस को केवल 14 सीटों से संतोष करना पड़ा सकता है, जबकि आईएनएलडी और अकाली को दो सीटें मिलती दिख रही हैं। News18 और IPSOS के एग्जिट पोल के अनुसार कैथल, हरियाणा से कांग्रेस के उम्‍मीदवार रणदीप सिंह सुरजेवाला की सीट के बारे में कुछ कह नहीं सकते हैं।

एग्जिट पोल के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा (गढ़ी सांपला किलोई) की सीट निकल सकती है। चरखी दादरी से बीजेपी उम्मीदवार बबीता फोगाट, मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की करनाल सीट की सीट निकल सकती है। वहीं हरियाणा विधानसभा चुनाव में बाढ़ड़ा सीट से जननायक जनता पार्टी की उम्मीदवार नैना चौटाला की सीट फंस सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+