दिनभर की बड़ी खबरों का डेली डोज, पढ़िए बस एक क्लिक में...

चेन्नई टेस्ट से बड़ी खबर आई है, जहां करुण नायर ने नाबाद 303 रनों की पारी खेलकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। पढ़िए दिनभर की बड़ी खबरें...

नई दिल्ली। नोटबंदी को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच चेन्नई टेस्ट से बड़ी खबर आई है, जहां करुण नायर ने नाबाद 303 रनों की पारी खेलकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। पढ़िए दिनभर की बड़ी खबरें...

capsule

पढ़िए, दिनभर की बड़ी खबरें...

नोटबंदी पर जारी घमासान के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने कानपुर में परिवर्तन रैली करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। दूसरी ओर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी यूपी के जौनपुर में रैली के दौरान मोदी सरकार को घेरा। इस बीच सरकार ने पीएम खाता धारकों को लेकर अहम फैसला लिया है।

पीएफ खाता धारकों को सरकार ने दिया झटका

पीएफ खाता धारकों को सरकार ने दिया झटका

पीएफ खाताधारकों को मोदी सरकार ने जोर का झटका दिया है। अब पीएफ जमा पर वर्ष 2016-17 के दौरान खाता धारकों 8.65 फीसदी ब्‍याज दर मिलेगी। जो पहले 8.8 फीसदी थी।

बताया जा रहा है कि पीएफ खाताधारकों के लिए ब्‍याज दर 8.65 फीसदी तय की गई है। यह ब्‍याज दर वित्‍त वर्ष 2016-17 के लिए होगी। आपको बताते चलें कि वित्‍त वर्ष 2015-16 के लिए पीएफ ब्‍याज दर को 8.7 फीसदी करने के फैसले का पूरे देश भर में विरोध हुआ था। बाद में सरकार को इस फैसले को वापस लेना पड़ा था।

नोटबंदी के बाद अब पैसे जमा करने की सीमा पर सरकार का बड़ा ऐलान

नोटबंदी के बाद अब पैसे जमा करने की सीमा पर सरकार का बड़ा ऐलान

नोटबंदी की घोषणा के बाद मोदी सरकार ने सोमवार को एक बार फिर बड़ा ऐलान किया है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, पुराने नोट जमा करने की सीमा अब 5000 रुपये तय की गई है। 5000 रुपये से अधिक के नोट सिर्फ एक बार ही जमा किए जा सकेंगे।

वित्त मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, 30 दिसंबर तक पुराने नोट जमा करने की सीमा के तहत अब सिर्फ एक बार ही 5000 रुपये से ज्यादा के नोट जमा कराए जा सकेंगे। इसके बाद सिर्फ 5000 रुपये ही जमा होंगे।

कानपुर रैली में पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना

कानपुर रैली में पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर में परिवर्तन रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर नोटबंदी के फैसले का विरोध करने पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए लकी ड्रा योजना की शुरूआत की गई है। जिसका ड्रा 25 दिसंबर को निकलेगा। इसमें 15 हजार लोगों का जिनका नंबर निकलेगा, उनके खाते में 1000 रुपए सरकार की ओर से जमा हो जाएगा।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यही लोग कहते थे कि राजीव गांधी ने लोगों को मोबाइल दिया है, तो मैं कहता हूं कि मोबाइल फोन को बैंक बना दो तो ये लोग कहतें हैं कि गरीबों के पास मोबाइल ही नहीं है। कितना झूठ बोलते हैं ये लोग।

राहुल गांधी बोले, मोदीजी ने देश के गरीब का खून निकाल लिया

राहुल गांधी बोले, मोदीजी ने देश के गरीब का खून निकाल लिया

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने जौनपुर में विशाल जनसभा में पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने कालाधन पर सर्जिकल स्ट्राइक नहीं की है, बल्कि हिंदुस्तान की जनता पर फायर बॉबिंग की है। 8 लाख करोड़ रुपए हिंदुस्तान के 50 परिवारों ने बैंकों से ले रखा है, नरेंद्र मोदी इन लोगों से पैसा नहीं ले सकते हैं। इसलिए उन्होंने 99 फीसदी गरीब जनता से पैसा छीना और उसे बैंक में डलवाया। आने वाले समय में नरेंद्र मोदी जी आपके पैसों से उन परिवारों का 8 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ करके दिखाएंगे।

चेन्नई टेस्ट: भारत ने पहली पारी 759 रनों पर घोषित की

चेन्नई टेस्ट: भारत ने पहली पारी 759 रनों पर घोषित की

भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेले जा रहे पांचवे टेस्ट मैच के चौथे दिन टीम इंडिया ने पहली पारी सात विकेट पर 759 रनों पर घोषित कर दी। भारत की ओर से करुण नायर के नाबाद 303 रनों की पारी खेली। करुण नायर ने तीसरे टेस्ट में ही अपना तिहरा शतक पूरा किया।

इससे पहले भारत की ओर से वीरेंद्र सहवाग ने दो बार तिहरा शतक लगाया है। करुण नायर के तिहरा शतक पूरा करते ही भारतीय टीम की ओर से पारी घोषित कर दी गई। इससे पहले अंग्रेजों ने पहली पारी में 477 रन बनाए थे। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम ने बिना नुकसान के 12 रन बना लिए हैं। अभी भी इंग्लैंड की टीम भारत के पहली पारी के स्कोर से 270 रन पीछे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+