CAA: ट्वीट करने पर बेटी बचाओ एंबेसडर से परिणीति को हटाने की खबर गलत

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा से जुड़ी खबर आई थी कि उन्हें नागरिकता कानून को लेकर ट्वीट करने पर बेटी बचाओ एंबेसडर के पद से हटा दिया गया है। अब इस मामले में हरियाणा के महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रवक्ता का बयान आ गया है। उन्होंने कहा है कि ये खबर पूरी तरह से गलत है। प्रवक्ता ने कहा कि समझौता ज्ञापन एक साल के लिए, अप्रैल 2017 तक था। जिसके बाद उसे रिन्यू ही नहीं किया गया।

CAA, citizenship amendment act, delhi, Parineeti Chopra, brand ambassador, Beti Bachao, Spokesperson, Women&Child Development Dept of Haryana, haryana governmen, NRC, सीएए, नागरिकता संशोधन कानून, नागरिकता कानून, दिल्ली, परिणीति चोपड़ा, दिल्ली, बेटी बचाए एंबेस्डर

बता दें परिणीति ने सीएए को लेकर जामिया में हुए प्रदर्शन पर एक ट्वीट किया था। फिल्म अभिनेत्री परिणीति ने अपने ट्वीट में लिखा था, अगर नागरिकों द्वारा अपने विचार व्यक्त करने से हर बार यही होता रहे तो कैब को भूल जाइये, हमें एक बिल पास करना चाहिए और अपने देश को लोकतांत्रिक देश कहना छोड़ देना चाहिए।

परिणीति ने ये ट्वीट CAA और NRC को लेकर देशभर में चल रहे बवाल के बीच किया था। उनके अलावा कई अन्य बॉलीवुड सितारों ने भी इस मसले पर अपनी राय रखी है। बीते दिनों प्रदर्शन कर रहे जामिया मिल्लिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इस हिंसा के बाद देशभर के लोगों के साथ ही साथ कई हस्तियों ने भी इसकी आलोचना की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+