'GST दरें बढ़ने की खबरें सिर्फ अटकलबाजी, अंतिम निर्णय जीएसटी परिषद के हाथ में', CBIC क्या कहा?
जीएसटी दरों को लेकर मंत्रियों के समूह (GoM) की सिफारिशों को लेकर मीडिया में चल रही खबरों और दावों का केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड ने खंडन किया है। बोर्ड ने एक बयान जारी कर कहा है कि जीएसटी दरें बढ़ाने का अंतिम निर्णय जीएसटी काउंसिल का होता है, जिस पर केंद्र विचार करता है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) की अध्यक्षता में 21 दिसंबर को होने वाली जीएसटी परिषद की बैठक में इस मामले पर चर्चा होने की उम्मीद है। जैसलमेर में होने वाली बैठक में कई अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसमें मंत्री समूह ने चमड़े के बैग, सौंदर्य प्रसाधन, घड़ियां और जूते जैसी कई लक्जरी वस्तुओं पर जीएसटी दर को 18 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत करने की सिफारिश की है।

इस बीच जीएसटी दरों को लेकर मंत्रियों के समूह की सिफारिशों को लेकर मीडिया में जीएसडी दरों के बढ़ने के दावे वाली खबरों का केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड ने खंडन किया है। बोर्ड ने एक बयान जारी कर कहा, "विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं के संबंध में जीएसटी दर में बदलाव पर मंत्रियों के समूह (जीओएम) की सिफारिशों के संबंध में मीडिया में विभिन्न रिपोर्टें हैं। जीओएम विचार-विमर्श के आधार पर सार्वजनिक मीडिया में आई रिपोर्टें समय से पहले और अटकलबाजी हैं।"
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड ने आगे कहा, जीएसटी परिषद द्वारा संदर्भित कुछ अन्य मुद्दों के अलावा जीएसटी दर को तर्कसंगत बनाने पर विचार करने के लिए मंत्रियों के एक समूह (जीओएम) का गठन किया गया था। जीओएम में बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और केरल राज्यों के माननीय मंत्री शामिल हैं और बिहार के माननीय उपमुख्यमंत्री संयोजक हैं।
बोर्ड ने कहा, "एसटी परिषद की अध्यक्षता माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री करते हैं और इसमें सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के मंत्री शामिल होते हैं, जो जीएसटी दरों में बदलाव सहित उनकी सिफारिश करने के लिए सशक्त है। जीओएम केवल एक सिफारिशी निकाय है...जीएसटी परिषद ने अभी तक जीएसटी दर में किसी भी बदलाव पर विचार-विमर्श नहीं किया है। काउंसिल को जीओएम की सिफ़ारिशें भी नहीं मिली हैं. दरअसल जीओएम को अभी अपनी सिफारिशों को अंतिम रूप देना है और परिषद के सामने पेश करना है जिसके बाद परिषद जीओएम की सिफारिशों पर अंतिम विचार करेगी।"












Click it and Unblock the Notifications