कोरोना के नए वैरिएंट का बढ़ा खतरा, बेंगलुरू एयरपोर्ट पर तेज हुआ टेस्टिंग अभियान

बेंगलुरू, 30 नवंबर। भारत में कोरोना के नए वैरिएंट का खतरा बढ़ता नजर आ रहा है। दक्षिण अफ्रीका से लौटे दो भारतीय नागरिकों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है जिसके बाद बेंगलुरू में एयरपोर्ट पर टेस्ट और सैनिटाइजेशन अभियान को बढ़ा दिया गया है। अबू धाबी जा रहे एक व्यक्ति ने बताया कि हमने अपना आरटी-पीसीआर रिपोर्ट दिखाई थी बावजूद इसके अधिकारियों ने हमारा टेस्ट कराया और इसके लिए हमे 3000 रुपए देने पड़े।

bengaluru

बेंगलुरू के ग्रामीण जिला स्वास्थ्य अधिकारी टिपेस्वामी ने कहा कि जो भी यात्री विदेश से आ रहे हैं उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव आने के बाद भी उन्हें सात दिन के लिए क्वारेंटीन में रखा जाएगा, 7 दिन बाद उनका दोबारा टेस्ट होगा। 598 ऐसे यात्री मिले हैं जिन्हें सर्विलांस पर रखा गया है। हमने इस मसले पर उन यात्रियों के साथ बात की है जोकि केरल, महाराष्ट्र, से बेंगलुरू आ रहे हैं और उनके पास आरटीपीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट या फिर वैक्सिनेशन की रिपोर्ट नहीं है। हमने पहले ही एयरलाइन कंपनियों को कहा दिया है कि वह बिना रिपोर्ट के यात्रियों को ना आने दें।

Recommended Video

    Omicron variant को लेकर CM Yogi ने दिए निर्देश, UP में नई Guidelines | वनइंडिया हिंदी

    स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को 7 दिन के लिए क्वारेंटीन किया जाएगा। 7 दिन के बाद उनकी फिर से जांच की जाएगी। अभी फिलहाल 598 यात्रियों पर निगरानी रखी जा रही है। वहीं ओमीक्रोन वैरिएंट के खतरे को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने स्कूलों, कॉलेज आदि में कोरोना नियमों का सख्ती से पालन किए जाने का निर्देश दिया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि लॉकडाउन लगाए जाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, जिन देशों में ओमीक्रोन पाया जा रहा है वहां से आ रहे लोगों को तभी शहर में प्रवेश करने दिया जा रहा है जब उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+