श्वेता तिवारी के मामले में नया मोड़, पति अभिनव ने शेयर कर दी वॉट्सऐप की पर्सनल चैट

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के पति अभिनव ने अपने इंस्टाग्राम पर वॉट्सऐप की एक पर्सनल चैट का स्क्रीन शॉट शेयर किया है...

नई दिल्ली। टीवी सीरियल 'मेरे डैड की दुल्हन' की एक्ट्रेस श्वेता तिवारी एक बार फिर खबरों में हैं। दरअसल श्वेता तिवारी से अलग हो चुके उनके पति अभिनव कोहली लगातार सोशल मीडिया पर उन्हें और उनकी बेटी पलक को लेकर पोस्ट लिख रहे हैं। हाल ही में अभिनव ने श्वेता तिवारी के साथ उनके को-स्टार फेहमान का एक वीडियो पोस्ट किया था। अब श्वेता तिवारी के पति अभिनव ने अपने इंस्टाग्राम पर वॉट्सऐप की एक पर्सनल चैट का स्क्रीन शॉट शेयर किया है, इस चैट के साथ ही अभिनव ने लिखा है कि श्वेता तिवारी ने उनके ऊपर घरेलू हिंसा का कोई केस दर्ज नहीं कराया था।

'मैं विक्टिम कार्ड का शिकार हूं'

'मैं विक्टिम कार्ड का शिकार हूं'

अभिनव कोहली ने बातचीत का जो स्क्रीन शॉट शेयर किया है, वो 12 अप्रैल का है। अभिनव का दावा है कि ये उनकी और श्वेता तिवारी के बीच की बातचीत है। इस स्क्रीन शॉट में अभिनव कह रहे हैं, 'कल फिर से मुझको जाना ही पड़ेगा, फूड प्रोसेसर का वारंटी कार्ड कहीं गिर गया है।' इसके बाद दूसरी तरफ से जवाब आता है, 'क्या...??? कैसे...? लवू को भी जाना है...।' इसके बाद अभिनव कोहली लिखते हैं, 'हां पता नहीं कैसे गिर गया? कल लवू को ले चलेंगे।' जवाब में दूसरी तरफ से कहा जाता है, 'कल पेट्रोल भराना मेरा कार में..।' इसपर अभिनव कहते हैं, 'हां वो भी करना है।' इस स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए अभिनव ने लिखा है, 'ये 12 अप्रैल 2020 को हुई हमारी बातचीत है। इसमें लवू पलक तिवारी है। मैं विक्टिम कार्ड का शिकार हूं।'

'मेरे खिलाफ घरेलू हिंसा की एक भी शिकायत नहीं'

'मेरे खिलाफ घरेलू हिंसा की एक भी शिकायत नहीं'

इसके अलावा अभिनव ने एक और पोस्ट में श्वेता तिवारी का फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मैंने आज कुछ खबरें पढ़ीं, श्वेता तिवारी ने मेरे खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। उसने मेरे खिलाफ घरेलू हिंसा की एक भी शिकायत नहीं की और ना ही पिछले 12 साल में मेरे खिलाफ उसकी बेटी के साथ गलत बर्ताव की कोई शिकायत है। 11 अगस्त को उसकी तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई और जो शिकायत डीसीपी साहेब ने उस दिन बताई, वो केवल इंटरनेट पर थी।'

श्वेता तिवारी ने लगाया था घरेलू हिंसा का आरोप

श्वेता तिवारी ने लगाया था घरेलू हिंसा का आरोप

आपको बता दें कि पिछले साल अगस्त में श्वेता तिवारी ने अपने पति अभिनव कोहली के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। श्वेता तिवारी के साथ-साथ उनकी बेटी पलक ने भी अपने पिता पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने अभिनव कोहली को गिरफ्तार कर लिया। अभिनव कोहली, श्वेता तिवारी के दूसरे पति हैं और पलक उनकी सौतेली बेटी हैं।

'अभी ये सब खत्म नहीं हुआ'

'अभी ये सब खत्म नहीं हुआ'

मामले को लेकर अभिनव ने उस वक्त कहा था, 'यह सब मेरे लिए काफी है, लेकिन अभी ये सब खत्म नहीं हुआ है। अभी तो ये जारी है। मैं नॉर्मल होने की कोशिश कर रहा हूं, थोड़ा टाइम लगेगा सबकुछ नॉर्मल होने में। ये हमारे परिवार का निजी मामला है। जेल से आने के बाद मैंने श्वेता से भी मुलाकात की है।' इस दौरान अभिनव कोहली के साथ उनकी मां पूनम कोहली भी मौजूद थीं। हालांकि अभिनव ने बेटी पलक के आरोपों पर कुछ नहीं कहा।

'अभिनव और श्वेता के बीच पिछले दो साल से...'

'अभिनव और श्वेता के बीच पिछले दो साल से...'

अभिनव की मां पूनम कोहली ने अपने बेटे का बचाव करते हुए कहा, 'अभिनव और श्वेता के बीच पिछले दो साल से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था, हालांकि मेरा बेटा लगातार चीजों को सही करने में लगा हुआ था। वह श्वेता के साथ रहना चाहता था क्योंकि उसका बेटा रेयांश अभी बहुत छोटा है और उसका सपना है कि वो अपने दोनों बच्चों के साथ एक ही छत के नीचे रहे। हालांकि उन दोनों के बीच लगातार विवाद बना हुआ था। अभिनव तबसे पलक का ख्याल रखता था, जब वो एक बच्ची थी और राजा चौधरी उसे छोड़कर चला गया था। यहां तक कि जब श्वेता बिग बॉस के घर में थी, तो उस वक्त भी अभिनव ने ही पलक का ख्याल रखा था।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+