भारत में ब्रेस्ट कैंसर से ज्यादा मर रही महिलाएं, नये शोध में हुआ खुलासा
नई दिल्ली। एक चौंकाने वाली खबर सामने आयी है जिससे महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो रही है। नये अध्ययन में खुलासा हुआ है कि भारत में इस समय सबसे ज्यादा महिलाएं स्तन कैंसर की शिकार हो रही हैं और इसकी वजह से उनकी मौतों में इजाफा हो रहा है।
कुछ समय पहले तक महिलाएं गर्भाशय के कैंसर यानी सर्वाइकल कैंसर की शिकार होती थीं लेकिन इस समय देश में ब्रेस्ट कैंसर के केस ज्यादा हो रहे हैं जो कि एक अच्छी खबर नहीं है।
अब जानलेवा नहीं होगा गर्भाशय कैंसर, बिना निकाले भी हो सकेगा इलाज!
यह अध्ययन 'द ग्लोबल बर्डन ऑफ कैंसर 2013' में प्रकाशित हुआ है.. जिसका आंकड़ा निम्नलिखित है..
1.भारत में साल 2013 तक सर्वाइकल कैंसर से ज्यादा महिलाओं की मौत होती थी।
2.साल 2014 -15 के आंकड़े कहते हैं कि अब महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर की शिकार हो रही हैं।
3.भारत में सन 1990 में 34,962 महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर की वजह से मौत हुई थी।
4.2013 में 40,985 महिलाएं सर्वाइकल कैंसर और 47,587 महिलाएं स्तन कैंसर की शिकार हो रही हैं।
5.अध्ययन में कहा गया है कि ब्रेस्ट कैंसर में इजाफा महिलाओं कि बिगड़ी लाइफस्टाइल के कारण है।
6.अध्ययन में कहा गया है कि ब्रेस्ट कैंसर से बचने के लिए महिलाओं को 35-50 साल के बीच में अपने वजन पर ध्यान रखना चाहिए।
7. शराब और सिगरेट से भी दूर रहने को भी महिलाओं से कहा गया है।













Click it and Unblock the Notifications