सच या साजिश: मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट नहीं देना चाहते थे केजरीवाल
नई दिल्ली। इस समय आप पार्टी में घमासान मचा हुआ है, एक के बाद एक ऑडियो क्लीप जारी होने से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की नीयत पर सवालिया निशान लग गये हैं। गर्ग के स्टिंग ऑप्रेशन में जहां केजरीवाल के हार्स-ट्रेडिंग का बात सामने आयी थी वहीं गुरुवार को पार्टी के अल्पसंख्यक विंग के नेता शाहिद आजाद ने कथित तौर पर केजरीवाल की आवाज का एक ऑडियो टेप जारी किया है।
जिसके हिसाब से भाजपा को जाति धर्म की पार्टी कहने वाले केजरीवाल मुसलमानों को टिकट नहीं देना चाहते थे। टेप के हिसाब से केजरीवाल से शाहिद दिल्ली चुनावों में 11 सीटों पर मुसलमानों को उतारने की बात कह रहे हैं लेकिन केजरीवाल इस बात के लिए राजी नहीं हैं और वो इस पर तर्क दे रहे हैं कि मुसलमान की सीट पर मुसलमान को खड़ा करने का कौन सा नियम है। मोदी के रथ को केवल आम आदमी पार्टी ही रोकेगी इसके लिए आप सर्वे भी करा सकते हैं लेकिन यह जरूरी नहीं कि मुस्लिमों को ही टिकट बांट दिया जाये।
मालूम हो कि दिल्ली चुनाव में केजरीवाल चिल्ला-चिल्ला कर कह रहे थे कि मोदी सरकार धर्म और भ्रष्टाचार की राजनीति कर रही है और अब खुद उनके खिलाफ वो ही बातें सामने आ रही हैं जिन बातों के लिेए वो बीजेपी और कांग्रेस को कोसा करते थे।
यहां आपको बता दें कि शाहिद आजाद अल्पसंख्यक विंग के सेक्रेटरी होने का दावा करते हैं, जबकि उनसे यह टेप विंग के प्रेसिडेंट इरफान उल्लाह ने जारी करवाया है। गौरतलब है कि AAP ने इस बार 5 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया था जबकि 2013 के चुनाव में पार्टी ने 6 मुस्लिम कैंडिडेट उतारे थे। फिलहाल अब सबकी निगाहें केजरीवाल की प्रतिक्रिया पर है, देखते हैं कि वो क्या रियेक्शन देते हैं?













Click it and Unblock the Notifications