New Parliament Building: TMC के बाद कांग्रेस भी उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करेगी, PM 28 मई को देश को सौंपेंगे

New Parliament Building का उद्घाटन 28 मई को प्रस्तावित है। संसद की नई इमारत PM मोदी देश को सौंपेंगे। इसी बीच TMC के बाद कांग्रेस ने भी उद्घाटन समारोह के बहिष्कार का फैसला लिया है।

New Parliament Building

New Parliament Building के उद्घाटन समारोह में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बाद कांग्रेस ने भी शामिल नहीं होने का फैसला लिया है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस संसद की नई इमारत के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करेगी।

Recommended Video

    Rahul Gandhi क्यों बोले New Parliament House का उद्घाटन PM Narendra Modi ना करें ? | वनइंडिया हिंदी

    गौरतलब है कि PM मोदी 28 मई को संसद भवन की नई इमारत देश को सौंपेंगे। गत दिनों राहुल गांधी ने कहा था कि संसद का उद्घाटन प्रधानमंत्री नहीं, राष्ट्रपति को करना चाहिए।

    कांग्रेस से पहले पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी- तृणमूल कांग्रेस और दिल्ली-पंजाब में सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी संसद भवन के शुभारंभ समारोह से किनारा कर लिया है।

    New Parliament Building

    नई संसद के उद्घाटन पर समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, वाम दल ने भी संसद के शुभारंभ समारोह का बहिष्कार किया है। एएनआई के अनुसार, सांसद जॉन ब्रिटश ने इसकी पुष्टि भी कर दी है।

    राज्यसभा सांसद ब्रिटश ने कहा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) 28 मई को नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करेगी। हालांकि, संसद के शुभारंभ के मौके पर कई हाईप्रोफाइल मेहमान मौजूद भी रहेंगे।

    इन्वाइटेड गेस्ट की सूची में समाचार एजेंसी ANI के सूत्रों के मुताबिक सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सभी मुख्यमंत्रियों को निमंत्रण भेजा जा चुका है। दोनों सदनों के संसद सदस्यों के अलावा पूर्व लोकसभा अध्यक्षों और पूर्व राज्यसभा सभापति को भी निमंत्रण भेजा गया है।

    इसी बीच एक रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि संसद की नई इमारत का उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे जबकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ संदेश जारी करेंगे।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, संसद की नई इमारत त्रिकोणीय संसद भवन है। इसके साथ कई और चीजें भी बन रही हैं। ₹ 13,450 करोड़ की सरकार की महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत संसद भवन की नई बिल्डिंग बनी है।

    800 से अधिक लोक सभा सांसदों की क्षमता वाले लोक सभा में अत्याधुनिक सुविधाओं से उपकरण लगाए गए हैं। इमारत में सभी सदस्यों की सीटों पर डिजिटल स्क्रीन जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+