पूरी तरह से बदल जाएगा नई दिल्ली स्टेशन का लुक, रेल मंत्रालय ने जनता को दिखाया नया मॉडल

नई दिल्ली, 3 सितंबर: रेल मंत्रालय नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (एनडीएलएस) के कायाकल्प पर विचार कर रहा है। शनिवार को इसके नए डिजाइन को मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसको जनता खूब पसंद कर रही है। साथ ही ये देखने में किसी विदेशी हाईटेक शहर की तरह लग रहा। हालांकि रेलवे ने अभी ये नहीं बताया कि ये प्रोजेक्ट कब तक पूरा होने की उम्मीद है।

station

दरअसल NDLS भारत के सबसे पुराने, व्यस्ततम और खास रेलवे स्टेशनों में से एक है। वहां पर रेलवे ने काफी ज्यादा सुधार किए हैं, लेकिन अब उसे विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस किया जा रहा। साथ ही उसके पूरे लुक को भी बदलने की योजना है। इसी कड़ी में रेलवे ने नया डिजाइन तैयार किया है। उम्मीद जताई जा रही कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर नई दिल्ली स्टेशन देश का सबसे बड़ा और हाईटेक स्टेशन होगा।

इससे पहले रेल भूमि विकास प्राधिकरण (RLDA) ने दिल्ली छावनी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का प्लान तैयार किया था, उस दौरान भी उसकी तस्वीरें रेल मंत्रालय ने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए शेयर की थीं। वैसे सरकार ने अभी तक ये नहीं बताया कि नई दिल्ली स्टेशन के विस्तार और नवीनीकरण की योजना कब शुरू होगी और उसके कब पूरा होने की उम्मीद है। बस अभी सिर्फ इतना पता है कि उसको बहुत ज्यादा हाईटेक बनाया जाएगा।

1215 स्टेशन बने आदर्श स्टेशन
भारतीय रेलवे के मुताबिक अभी तक 1215 स्टेशनों को आदर्श स्टेशन के रूप में विकसित किया गया है। हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि भारतीय स्टेशनों पर सुविधाओं के सुधार और उसे देखने में आकर्षक बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। जिन पर तेजी से काम हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+