Budget 2025: महिलाओं को अब मिलेगा सस्ता बिजनेस लोन, गर्भवती को भी सपोर्ट, बजट में महिलाओं के लिए क्या-क्या खास
Budget 2025 Women's: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का आम बजट 2025-26 पेश कर दिया है। इस बजट में महिलाओं को लेकर कोई बड़ी घोषणा नहीं की गई है। बजट में महिलाओं को जो उम्मीद थी, उसके मुताबिक सरकार ने कोई बड़ा ऐलान नहीं किया है। वित्त मंत्री से देश की करोड़ों महिलाओं को उम्मीद थी। हालांकि ऐसा भी नहीं है कि महिलाओं के लिए बजट में कुछ भी नहीं था।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दलित और आदिवासी समुदाय की महिलाओं को सशक्त करने के लिए नई स्कीम का ऐलान किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि सरकार ने 5 लाख महिलाओं और एससी/एसटी उद्यमियों के लिए नई योजना शुरू की है। जिसके तहत महिलाओं को अब बिजनेस लोन सस्ता मिलेगा।

इसके अलावा महिलाओं को सक्षम आंगनवाड़ी पोषण 2.0 में पोषण के लिए उचित राशि जारी देने की घोषणा की है। इसके तहत 8 करोड़ बच्चों को लाभ मिलेगा। वहीं एक 8 करोड़ गर्भवती महिलाओं को लाभ मिलेगा। इसके अलावा प्रेग्नेंट और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को न्यूट्रिशनल सपोर्ट भी दिया जाएगा।
बजट 2025-26 से महिलाओं को क्या-क्या उम्मीद थीं?
बजट 2025-26 से महिलाओं को कई उम्मीदें थीं। कहा जा रहा था कि लखपति दीदी स्कीम का दायरा 3 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़ किया जा सकता है। वहीं ग्रामीण महिलाओं के लिए डायरेक्ट कैश ट्रांस्फर स्कीम को लेकर भी कयास लगाए जा रहे थे।
सोशल मीडिया पर कई महिलाओं ने लिखा था कि उन्हें महिला सम्मान सर्टिफिकेट (MSSC) स्कीम बढ़ाए जाने की उम्मीद थी। मनरेगा में महिला वर्कर को भी हिस्सेदारी और दिहाड़ी बढ़ाने को लेकर उम्मीदें थीं। वर्तमान में 221 रुपये प्रतिदिन दिया जाता है। महिला किसानों के लिए 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' की राशि में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications