धर्मेंद्र के फॉर्म हाउस पर आए दो नए मेहमान, वीडियो शेयर कर फैंस से मिलवाया

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र दिल से कितने देसी हैं ये सभी जानते हैं। उनका गाय, बछड़े पालने का शौक भी शानदार है। वे अक्सर अपने फार्म हाउस पर गाय बछड़ों के बीच दिखाई पड़तें हैं। इसके अलावा उन्हें सब्जियां उगाने का भी खूब शौक है। इन सब चीजों का अप्डेट वे अपने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को देते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वे अपने फार्म हाउस पर आई दो मेहमानों से सबको इंट्रोड्यूस करा रहे हैं।

कौन हैं धर्मेंद्र के फॉर्म हाउस की नई मेहमान

धर्मेंद्र ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वे दो गाय के बछड़ों के साथ दिख रहे हैं। वीडियो में धर्मेंद्र कह रहे हैं देखिए हमारी नई मेहमान, देखिए कितनी प्यारी हैं ये दोनों। इस जगह से चले जाने की दिल किस कंबख्त का करता है लेकिन जाना पड़ता है। धर्मेंद्र का मवेशियों के प्रति प्यार किसी से छुपा नहीं। इसके अलावा के प्रकृति के बीच रहना भी काफी पसंद करते हैं।

अपने फॉर्म हाउस पर उगाते हैं सब्जियां

कुछ समय पहले धर्मेंद्र ने एक अन्य वीडियो शेयर किया था जिसमें उनके और उनके माली के हाथ में टमाटर की बाल्टियां थीं। धर्मेंद्र बता रहे थे कि ये टमाटर उनके फॉर्म हाउस पर उगाए गए हैं। धर्मेंद्र ने 1960 में बॉलीवुड में डेब्यु किया था। इस समय उनकी उम्र 83 साल है। वे अधिकतर समय खेतों में बिताते हैं और प्रकृति के बीच रहना पसंद करते हैं।

पंजाब के गुरदासपुर से जीते सनी देओल

पंजाब के गुरदासपुर से जीते सनी देओल

धर्मेंद्र के बड़े बेटे सनी देओल मे फिल्मी पर्दे पर अपने अभिनय से 'गदर' मचाने के बाद अब अपनी राजनीति पारी के डेब्यू में धमाल मचा दिया है, सनी ने शानदार ढंग से पंजाब के गुरदासपुर से जीत दर्ज की है, उन्होंने यहां पर मौजूदा सांसद कांग्रेस के सुनील जाखड़ को 82,459 मतों से हराया

यह भी पढ़ें- सुनील जाखड़ मेरे बेटे समान हैं लेकिन चुनाव सनी को जिताऊंगा: धर्मेंद्र

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+