बारिश ने रोकी दिल्ली की रफ्तार, टूटे सालों के रिकॉर्ड, 24 घंटे में दर्ज की गई 228.1mm वर्षा, जगह-जगह जलजमाव

Delhi Monsoon: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीजन की पहली बारिश के साथ मानसून की एंट्री हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में 228.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो जून में राजधानी में दर्ज की गई सबसे अधिक बारिश में से एक है।

भारी बारिश की वजह से राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है। रात 2.30 बजे से सुबह 5.30 बजे के बीच तीन घंटों में दिल्ली में 150 मिमी से अधिक बारिश हुई है।

Delhi Monsoon

जून महीने के दौरान दिल्ली की प्राइमरी ऑब्जर्वेटरी सफदरजंग में 24 घंटों में अब तक की सबसे अधिक वर्षा 235.5 मिमी, 28 जून, 1936 को दर्ज की गई थी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) यह देखने के लिए डेटा का सत्यापन कर रहा है कि क्या शुक्रवार की बारिश अब तक की दूसरी सबसे अधिक बारिश है।

आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन का कहना है, "मानसून आज आगे बढ़ गया है... सफदरजंग ऑब्जर्वेटरी (वेधशाला) ने सुबह 2.30 बजे से 5.30 बजे के बीच दिल्ली में सबसे अधिक 228 मिमी बारिश दर्ज की और बाकी वेधशालाओं ने भारी बारिश की सूचना दी... उत्तर भारत में भारी बारिश जारी रहेगी। उत्तर भारत में अगले 2-3 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, खासकर उत्तर प्रदेश में, हमने कल और परसों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।"

सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा साझा किए गए दृश्यों में दिल्ली के कुछ हिस्सों में सड़कों पर पानी भरा हुआ और लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिल रहा है। आम इलाकों के साथ-साथ वीआईपी क्षेत्र भी जलमग्न हो गए हैं।

दिल्ली के मिंटो रोड पर भीषण जलभराव के कारण गाड़ियां पानी में डूब गईं। आजाद मार्केट अंडरपास पर ट्रक भी पानी में डूबे नजर आए। कनॉट प्लेस और कई मेट्रो स्टेशनों के बाहर के इलाकों की तस्वीरों में भी सड़कें जलमग्न दिख रही हैं।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि धौला कुआं फ्लाईओवर के नीचे जलभराव के कारण महत्वपूर्ण रिंग रोड नारायणा से मोती बाग तक दोनों दिशाओं में प्रभावित हुई है। नोएडा और गाजियाबाद में लगातार बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया, जिससे ऑफिस जाने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

शुक्रवार तड़के भारी बारिश के दौरान दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 की छत का एक हिस्सा नीचे खड़ी कारों पर गिर गया। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। सुरक्षा उपाय के रूप में, टर्मिनल 1 से सभी प्रस्थान अस्थायी रूप से रोक दिए गए हैं, और चेक-इन काउंटर बंद कर दिए गए हैं।

आईएमडी ने दिल्ली में अगले सात दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने, मध्यम से भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+