शपथ ग्रहण से पहले 4.30 बजे संभावित मंत्रियों की PM आवास पर होगी Tea- पार्टी, बजने लगी है फोन की घंटी...

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम 7 बजे दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे, इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 8000 मेहमानों को न्योता भेजा गया है, आज के भव्य कार्यक्रम के मेहमानों, मैन्यू, वैन्यू के बारे में तो पता चल गया है लेकिन अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि मोदी के साथ वो लोग कौन होंगे, जो आज उनके साथ मंत्री पद की शपथ लेंगे। मीडिया सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी आज शाम 4.30 बजे संभावित मंत्रियों से पीएम आवास पर मुलाकात करने वाले हैं, मोदी सभी मंत्रियों संग चाय पर चर्चा करेंगे।

स्मृति ईरानी को गया फोन!

स्मृति ईरानी को गया फोन!

जिसके लिए पार्टी अध्यक्ष का फोन अब उन मंत्रियों के पास पहुंचने लगा है, जो कि आज मंत्री-मंडल में शामिल होंगे, सूत्रों की मानें तो अब अभी तक अर्जुन मेघवाल, रामदास अठावले, मुख्तार अब्बास नकवी, पीयूष गोयल, रविशंकर प्रसाद, सदानंद गौड़ा , स्मृति ईरानी, अनुप्रिया पटेल और हरसिमरत कौर को फोन कॉल पहुंच गई है, बताया जा रहा है कि ये सभी आज मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। फिलहाल कयासों का दौर जारी है लेकिन अभी तक किसी भी नाम की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

PMO में भी होगा बदलाव!

PMO में भी होगा बदलाव!

आपको बता दें कि लगातार 48 घंटे से पीएम मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बीच मैराथन बैठक हुई, कैबिनेट के साथ-साथ पीएमओ में भी फेरबदल देखने को मिलेगा, टीवी चैनलों पर प्रसारित खबरें कह रही हैं कि प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और अतिरिक्त प्रधान सचिव पी. के. मिश्रा की पोजिशन भी बदल सकती है, पी. के. मिश्रा 74 वर्ष के हो गए हैं ऐसे में उनकी वापसी होना संभव नहीं है, देखते हैं अब उनकी जगह उनकी जिम्मेदारी कौन संभालता है।

शाम सात बजे शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा

शाम सात बजे शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा

शाम सात बजे शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा। ज्योतषियों के मुताबिक मोदी की कुंडली के अनुसार इस समय राजयोग। शपथ ग्रहण समारोह करीब डेढ़ घंटे तक चलेगा। शपथ ग्रहण के बाद राष्ट्रपति भवन में विशेष भोजन की व्यवस्था है, जिसमें नॉनवेज से लेकर वेज तक के हर तरह के भोजन की व्यवस्था की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+