Netflix के नए नियम के बाद अब दोस्तों में नहीं शेयर कर पाएंगे पासवर्ड, इस वजह से लिया ये फैसला?
नेटफ्लिक्स ने वैश्विक स्तर पर नुकसान के बाद भारत में भी पासवर्ड शेयरिंग आज से बंद कर दी है।
नेटफ्लिक्स ओटीटी की दुनिया में सबसे पॉपुलर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म में से एक हैं, वहीं, नेटफ्लिक्स ने एक बहुत बड़ा बदलाव किया है। इस बदलाव के चलते अब इंडियन यूजर्स अपने दोस्तों को पासवर्ड शेयरिंग नहीं कर पाएंगे। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने ये नियम इसलिए बनाया जिससे पासवर्ड शेयरिंग की आदत पर रोक लग सके।
नेटफ्लिक्स ने अपने जारी बयान में कहा कि केवल एक ही घर में रहने वाले सदस्यों को एक ही अकाउंट तक पहुंचने की अनुमति होगी। हालांकि, घर के सभी सदस्यों को नेटफ्लिक्स का उपयोग करने की सुविधा का आनंद मिलेगा, चाहें वे कहीं भी हों। अब बाहरी लोगों के साथ नेटफ्लिक्स का अकाउंट शेयर करना पॉलिसी का हिस्सा नहीं होगा।

ग्लोबली नुकसान के चलते नेटफ्लिक्स ने भारत में पासवर्ड शेयरिंग ऑप्शन को बंद करने का फैसला लिया है। एक ही घर में रहने वाले लोग ही पासवर्ड शेयर कर पाएंगे। वहीं, जब वो हॉलिडे या वेकेशन पर जाएंगे तो प्रोफाइल को शेयर कर पाएंगे।
यूनाइटेड स्टेट, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, सिंगापुर में पासवर्ड शेयरिंग ऑप्शन को बैन कर दिया है। नेटफ्लिक्स के दुनिया भर में लगभग 6 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। अमेरिका में तो अकाउंट शेयरिंग के लिए मंथली चार्ज 8 डॉलर की है, जो इंजियन करेंसी में लगभग 660 रुपये प्रतिमाह है।












Click it and Unblock the Notifications