Netflix: आखिर कैसे कंपनी को पता चल जाता है कहां से लोग कर रहे हैं पासवर्ड शेयरिंग
Netflix: अगर आप अपने दोस्तों के साथ नेटफ्लिक्स का पासवर्ड शेयर करते हैं तो अब आपको झटका लग सकता है। दरअसल नेटफ्लिक्स ने दोस्तों के बीच पासवर्ड शेयरिंग को भारत में बंद कर दिया है। अब आप अपने दोस्त के पासवर्ड से अपने फोन या दूसरी डिवाइस पर नेटफ्लिक्स नहीं चला पाएंगे।
नए नियम के अनुसार अब घर के भीतर ही नेटफ्लिक्स के पासवर्ड को शेयर किया जा सकता है। लेकिन घर के बाहर ऐसा नहीं किया जा सकेगा। घर के भीतर किसी भी सदस्य के साथ पासवर्ड को शेयर किया जा सकता है। अगर आपके किसी दोस्त ने सब्सक्रिप्शन लिया है तो आप उसके सब्सक्रिप्शन पर घर में टीवी या मोबाइल नहीं चला पाएंगे।

दरअसल नेटफ्लिक्स को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा था, जिसकी वजह से कंपनी ने भारत में पासवर्ड शेयरिंग को बंद कर दिया है। कंपनी की ओर से ऐसे लोगों को ईमेल भेजा जा रहा है कि पासवर्ड को दूसरों के साथ शेयर करते हैं।
नेटफ्लिक्स ने इस साल 100 से अधिक देशों में पासवर्ड शेयरिंग को बंद कर दिया है। इसमे सिंगापुर, अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, मैक्सिको, ब्रिटेन सहित कई देश शामिल हैं। नेटफ्लिक्स के दुनियाभर में 6 मिलियन यानि तकरीबन 60 लाख सब्सक्राइबर्स हैं।
इन सबके बीच एक सब के बीच एक बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि आखिर नेटफ्लिक्स को यह कैसे पता चलता है कि पासवर्ड को घर के बाहर किसी के साथ शेयर किया जा रहा है या घर के भीतर। दरअसल कंपनी आईपी एड्रेस के जरिए इसका पता करती है।
जब भी कोई यूजर एक आईपी एड्रेस से अपनी डिवाइस को लॉगिन करता है तो कंपनी को पता चल जाता है। लेकिन जब एक ही समय पर कोई दो नेटवर्क से नेटफ्लिक्स को लॉगिन करने पर कंपनी को आसानी से पता चल जाता है।
लेकिन जब घर में एक ही वाईफाई नेटवर्क पर एक से अधिक लोग नेटफ्लिक्स को चलाते हैं तो आईपीए एड्रेस एक ही रहता है, जिसके चलते लोग आसानी से घर के भीतर एक से अधिक डिवाइस पर नेटफ्लिक्स का लुत्फ ले सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications