नेटफ्लिक्स पर आ रहा है बाहुबली का प्रीक्वल, खुलेंगे कहानी के कई अनसुलझे राज
नई दिल्ली। निर्देशक राजामौलि की सबसे सफल फिल्म बाहुबली का प्रीक्वल नेटफ्लिक्स पर आने वाला है। गुरुवार को नेटफ्लिक्स ने इसका ऐलान कर दिया। प्रशंसकों को नेटफ्लिक्स की नयी सीरीज में एक बार फिर माहिष्मति साम्राज्य का बाहुबली से पहले का इतिहास देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि इस सीरीज में को 9 एपिसोड में रिलीज किया जाएगा। जिसमें माहिष्मति साम्राज्य की सबसे शक्तिशाली रानी शिवगामी देवी और कटप्पा के जीवन को दिखाया जाएगा।

प्रीक्वल आनंद नीलकांतन की किताब 'द राइज ऑफ शिवगामी' पर आधारित
यह प्रीक्वल आनंद नीलकांतन की किताब 'द राइज ऑफ शिवगामी' पर आधारित है। नेटफ्लिक्स को पहले ही इसके दो संस्करण का ऑर्डर मिल चुका है। 'बाहुबली बिफोर द बिगनिंग' वास्तव पहले आ चुके 'बाहुबली : द बिगनिंग' और 'बाहुबली : द कन्क्लूजन' की प्रीक्वल है। बाहुबली : द कन्क्लूजन ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर $270 यूएस डॉलर की कमाई की थी। जो कि भारतीय फिल्म जगत में एक रिकॉर्ड है।

रानी शिवगामी का दिखेगा नया अवतार
नेटफ्लिक्स के इन नौ एपिसोड में विद्रोही और प्रतिशोधी लड़की से एक बुद्धिमान और अद्वितीय रानी बनने की शिवगामी की यात्रा दिखायी जायेगी। इस सीरीज में माहिष्मति साम्राज्य के उदय के खिलाफ राजनीति, शक्ति और साजिश को दिखाया जाएगा। इस सीरीज में फिल्म की तरह भव्य सेटों का इस्तेमाल किया जाएगा। इस सीरीज के लिए नेटफ्लिक्स ने बाहुबली यूनिवर्स की टीम के साथ पार्टनरशिप की है। इस सीरीज को आर्क मीडिया वर्क्स, एसएस राजामौलि, देवा कट्टा और प्रवीण सतारु डायरेक्ट करेंगे।
इस सीरीज पर राजामौलि कर रहे थे एक साल से काम
सीरीज को लेकर बात करते हुए राजमौलि ने कहा कि, बाहुबली व्यापक और लबीं होने के साथ साथ मजबूत किरदारों और एक भव्य साम्राज्य की दुनिया है। बाहुबली सीरीज़ फिल्म की प्रीक्वेल कहानी है। मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं। इसे नेटफ्लिक्स मूल श्रृंखला के रूप में तैयार किया जा रहा है। हमारे पास एक समृद्ध श्रृंखला बनाने और दुनिया के लिए इस उत्कृष्ट भारतीय महाकाव्य लेने का अवसर है। आर्क मीडिया वर्क्स और प्रसाद देविनेनी इसके प्रॉड्यूसर हैं। हम इस पर पिछले एक साल से काम कर रहे थे।
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications