पहले सिब्बल उसके बाद जस्टिस काटजू के साथ नेहा सिंह राठौर ने शेयर किया वीडियो, लोगों ने पूछा-कहना क्या चाहती हो

Neha Singh Rathore: लोकगायिका और सोशल मीडिया की चर्चित चेहरा नेहा सिंह राठौर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनका एक वीडियो, जिसमें वे भारत के पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस मार्कंडेय काटजू के साथ नजर आ रही हैं।

इस वीडियो कटाजू नेहा को कोई किस्सा सुना रहे हैं और दोनों हंसते नजर आ रहे हैं। ये पहली बार नहीं है जब नेहा सिंह राठौर चर्चे में हैं इससे कुछ ही समय पहले उन्होंने वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल के साथ भी एक वीडियो साझा किया था।

Neha-Singh-Rathore

जिस पर सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर ट्रोलिंग की थी। इस वीडियो के सामने आने के बाद अब सोशल मीडिया पर सवालों की बौछार शुरू हो गई है और लोग पूछ रहे हैं कि नेहा कहना क्या चाहती हैं?

Neha Singh Rathore: पहले कपिल सिब्बल और फिर कटाजू के साथ चर्चा

कुछ सप्ताह पहले नेहा ने वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल के साथ एक वीडियो साझा किया था, जिसमें दोनों गंभीर चर्चा करते नजर आ रहे थे। हालांकि उस वीडियो में भी यह स्पष्ट नहीं हुआ कि बातचीत का विषय क्या था या इसका उद्देश्य क्या है।

फिर भी, उस मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी थी। किसी ने कहा कि "कपिल सिब्बल जी सलाह बस देने का 11लाख लेते और हर एक पेशी का 20 लाख अलग.."

Neha Singh Rathore: अब जस्टिस काटजू के साथ नेहा सिंह

कपिल सिब्बल के बाद अब जस्टिस मार्कंडेय काटजू के साथ वीडियो सामने आना केवल एक संयोग है या किसी नियोजित रणनीति का हिस्सा इस सवाल का जवाब अभी साफ नहीं है। जस्टिस काटजू, जो न्यायपालिका में अपने स्पष्टवादिता और विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं, अब सोशल मीडिया पर भी सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर राय रखते हैं। ऐसे में नेहा का उनके साथ वीडियो साझा करना लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है।

इन वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं कोई कह रहा है कि नेहा "राजनीतिक विमर्श को व्यापक बनाने की कोशिश" कर रही हैं, तो कोई इसे "करियर शिफ्ट" की शुरुआत मान रहा है।

नेहा सिंह राठौर उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक लोकगायिका हैं जिन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दों पर तीखे व्यंग्य और गीतों से अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनका सबसे चर्चित गीत "यूपी में का बा?" सबसे ज्यादा वायरल हुआ था। वे अक्सर सरकार और प्रशासन की नीतियों पर व्यंग्यात्मक शैली में सवाल उठाती हैं जिस पर वो अक्सर ट्रोल भी होती रहती हैं।

हाल ही जब उन्होंने पहलगाम हमले को लेकर अपनी नई पोस्ट शेयर की तो लोगों ने उन्हें काफी ज्यादा ट्रोल किया और उन्हें देशद्रोह भी कहा। इतना ही नहीं नेहा सिंह पर देशद्रोह का एफआईआर भी दर्ज हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+