इंडियन आइडल से बाहर हुई नेहा कक्‍कड़ ने शेयर की जगराते में गाते हुए ये फोटो, बताया स्‍ट्रगल के दिनों का दर्द

मुंबई, 4 मई: टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल 12 से नेहा कक्‍कड़ शो से बाहर हो चुकी है। उनके हिमेश रेशमिया और विशाल डडलानी जो नेहा कक्‍कड़ के साथ इस शो को जजिंग कर रहे थे वो भी शो से आउट हो चुके है। अब उनकी जगह शो में जजिंग करते हुए अनु मलिक और मनोज मुंतशिर नजर आ रहे हैं। इसमें कोई दो राय नहीं कि नेहा कक्कड़ ने रियलिटी शो इंडियन आइडल में भाग लेने के बाद जबरदस्‍त प्रसिद्धि पाई। इस शो से उन्‍हें अब बाहर कर दिया गया है लेकिन नेहा कक्‍कड़ ने बॉलीवुड में कई हिट गाने देकर ये साबित कर चुकी है कि वो जो हैं अपनी गायिकी के दम पर हैं। मंगलवार को नेहा ने सोशल मीडिया पर अपनी बचपन की एक फोटो शेयर करते हुए ये बताया कि वो किस स्‍ट्रगल के बाद इस मुकाम पर पहुंची हैं।

नेहा कक्‍कड़ ने शेयर की ये फोटो

नेहा कक्‍कड़ ने शेयर की ये फोटो

नेहा कक्‍कड़ ने कई बॉलीवुड हिट्स दिए जिनमें "सेकंड हैंड जवानी", "लंदन ठुमका ", "मनाली ट्रान्स" और "टुकुर टुकुर" गाने शमिल हैं। मंगलवार ने अपनी बचपन की फोटो शेयर करते हुए बताया कि जब उन्‍होंने पहली बार गाना शुरू किया तब वह कितनी छोटी थी। नेहा कक्‍कड़ ने अपने बचपन की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्हें भाई टोनी कक्कड़ के साथ माइक पकड़े हुए दिख रही है। । ऐसा लगता है कि जब फोटो क्लिक की गई थी तब नेहा एक धार्मिक कार्यक्रम में प्रस्तुति दे रही थी।

नेहा कक्‍कड़ ने बयां किया स्‍ट्रगल के दिनों का दर्द

नेहा कक्‍कड़ ने बयां किया स्‍ट्रगल के दिनों का दर्द

कैप्शन में, "सनी सनी" गायिका नेहा कक्‍कड़ ने अपने स्‍ट्रगल के दिनों को याद करते हुए लिखा, "आप यहाँ स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि जब मैंने गाना शुरू किया था तब मैं कितनी छोटी थी, और सिर्फ मैं ही नहीं, आप टोनी कक्‍कड़ भैयू को भी यहाँ देख सकते हैं, माँ के आगे! और पापा उनके बगल में बैठे हैं। ये ही कहें कि इन दिनों ना "स्ट्रगल इज रियल" हमारे मामले में अच्छी तरह से है, वास्तव में यह वास्तविक है! हमारा कक्कड़ एक गर्वित परिवार हैं!

नेहा के पति रोहनप्रीत ने इस पोस्‍ट पर जानें क्या दिया रिएक्‍शन

नेहा के पति रोहनप्रीत ने इस पोस्‍ट पर जानें क्या दिया रिएक्‍शन

नेहा के पति और गायक रोहनप्रीत सिंह को अपनी पत्नी नेहा कक्‍कड़ की इस पोस्‍ट पर तुरंत रिएक्‍शन दिया। रोहनप्रीत ने अपनी पत्नी के परिवार को "शुद्ध" और "ग्राउंडेड" कहा। उन्होंने लिखा, 'कक्कड़ फैमिली का स्ट्रगल ही असल में रियल स्ट्रगल है। इसीलिए आप सब इतने रियल, प्योर और जमीन से जुड़े हुए हो। गर्व है तुम पर।' टोनी कक्कड़, जिन्होंने कुछ हिट गाने भी दिए हैं, नेहा की पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए कहा, "ये कह आ गया हम, यो ही साथ साथ चले। ये जीवन यात्रा है। उनके कई प्रशंसकों के अलावा गायक-संगीतकार विशाल ददलानी ने टिप्पणी की, "आप सभी को बहुत प्यार। संघर्ष समाप्त हो सकता है, लेकिन ऊधम कभी नहीं करता है! यह अभी भी सिर्फ शुरुआत है, क्या आप सभी दुनिया को जीत सकते हैं। "

नेहा कक्‍कड़ अपने परिवार की मदद के लिए 4 साल में शुरू किया था गाना गाना

नेहा कक्‍कड़ अपने परिवार की मदद के लिए 4 साल में शुरू किया था गाना गाना

नेहा कक्कड़ ने अपना बचपन बहुत गरीबी में बिताया है। उनके पिता अपने बच्‍चों को पढ़ाने और उनका पेट पानले के लिए समोसे बेचा करते थे। उसी से किसी तरह उनके घर का गुजारा होता था। यहीं कारण था कि नेहा कक्‍कड़ ने महज 4 साल की उम्र से अपने भाई के साथ जागरण में गाना शुरू कर दिया। नेहा कक्‍कड़ ने जो आज फोटो शेयर की है वो उसी समय की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+