नेहा हिरेमठ हत्याकांड: पिता ने पुलिस पर 'लापरवाही' का लगाया आरोप, बीजेपी ने कर्नाटक सरकार पर साधा निशाना
Neha Hiremath Case: कर्नाटक के हुबली में मारी गई नेहा हिरेमथ के पिता निरंजन हिरेमथ ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की मांग की है। साथ ही उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि वो इस मामले को "डायवर्ट" करने की कोशिश कर रही है।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार निरंजन हिरेमथ, जो हुबली-धारवाड़ नगर निगम के कांग्रेस पार्षद हैं, ने भी कथित "लापरवाही" के लिए मामले के प्रभारी पुलिस आयुक्त के स्थानांतरण की मांग की है।
यह भी देखें: '...वो कहते रहें मोदी देश विरोधी, हम चंद्रयान के बाद गगनयान, 5G के बाद 6G करेंगे लॉन्च', कर्नाटक में बोले पीएम

निरंजन हिरेमथ के हवाले से कहा गया, "मैंने खुले तौर पर आठ लोगों के नाम दिए हैं। उन्होंने एक भी व्यक्ति को नहीं पकड़ा है। मैं अब विश्वास खो रहा हूं। वे मेरे मामले को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। अगर आप ऐसा नहीं कर सकते तो इसे सीबीआई को दे दें। इस मामले में आयुक्त हैं एक महिला, फिर भी वह एक लड़की की हत्या को गंभीरता से नहीं ले रही है... वह किसी दबाव में काम कर रही है। मेरी मांग है कि मामले में लापरवाही के लिए कमिश्नर का तबादला किया जाना चाहिए।''
निरंजन हिरेमथ की नाराजगी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कर्नाटक में कांग्रेस सरकार पर "हत्यारों" पर "नरम और धीमा" होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "किसी भी कांग्रेस नेता ने मृत नेहा हिरेमठ के पिता निरंजन हिरेमथ से मुलाकात नहीं की, जिनकी फयाज ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। असहाय पिता अब कर्नाटक में कांग्रेस सरकार पर अपनी बेटी के हत्यारों के प्रति नरम और धीमा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हैं। जैसे कि बेटी की हत्या ही काफी नहीं थी, परिवार को कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति से भी निपटना होगा। क्या नेहा को कभी न्याय मिलेगा?"
यह भी देखें: कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जानिए क्या है मामला
पूरा मामला
कर्नाटक कॉलेज की छात्रा नेहा हिरेमथ की उसके पूर्व सहपाठी फयाज खोंडुनायक द्वारा हत्या से राजनीतिक विवाद पैदा हो गया है। भाजपा ने इसे "लव जिहाद" का मामला बताया है, जबकि कांग्रेस ने आरोप से इनकार किया है। आरोपी फैयाज को मौत की सजा की मांग को लेकर पूरे कर्नाटक में विरोध प्रदर्शन हो रहा है।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर पर नेहा हिरेमथ की हत्या की जांच को "प्रभावित करने और कमजोर करने" का आरोप लगाया। 18 अप्रैल को बीवीबी कॉलेज के परिसर में फयाज ने नेहा की चाकू मारकर हत्या कर दी थी।
जेपी नड्डा ने कहा, "सिद्धारमैया और परमेश्वर के बयानों को देखें, कोई इसे सामान्य घटना बता रहा है तो कोई इसे हादसा बता रहा है। आप जांच को प्रभावित और कमजोर करना चाहते हैं। आपकी तुष्टिकरण की राजनीति के कारण आपके पास कुछ भी कहने का साहस नहीं है।''
इससे पहले रविवार को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा ने कांग्रेस सरकार की प्रतिक्रिया पर चिंता जताते हुए कहा था, ''राज्य सरकार को किसी बात की चिंता नहीं है। वे इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।"
यह भी देखें: जो काम अंग्रेजों ने भी नहीं किया वह पाप कांग्रेस ने किया, CM मोहन यादव का विपक्ष पर तीखा हमला











Click it and Unblock the Notifications