जनता को सुरक्षा देना राजधर्म है, शनिवार से शांति के लिए करुंगा उपवास- शिवराज सिंह चौहान

मध्यप्रदेश के सीएम ने कहा की हमारी सरकार किसानों का भला करने वाली सरकार है जो लोग सूबे के माहौल को खराब करना चाहते है सरकार उनसे सख्ती से निपटेगी।

नई दिल्ली। मंदसौर में जो हुआ उससे मन दुखित है लेकिन अब आंदोलन अराजक हो चुका है आंदोलनकारियों को आकर बात करनी चाहिए। ये बातें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहीं है। वहीं मध्यप्रदेश के सीएम ने साफ कर दिया है कि वो हर हाल में शांति चाहते है और किसान आंदोलन की शांति के लिए शनिवार 11 बजे से वो भोपाल के दशहरा मैदान में उपवास पर बैठेंगे। वहां पर कोई भी आकर उनसे बातचीत कर सकता है।

जनता को सुरक्षा देना राजधर्म है, शनिवार से शांति के लिए करुंगा उपवास- शिवराज सिंह चौहान

मध्यप्रदेश के सीएम ने कहा की हमारी सरकार किसानों का भला करने वाली सरकार है जो लोग सूबे के माहौल को खराब करना चाहते है सरकार उनसे सख्ती से निपटेगी। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कुछ लोगों ने अपने फायदे के लिए युवाओं के हाथों में पत्थर दे दिया है। वो लोग उन युवाओं का भला नहीं कर रहे हैं। साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जनता को सुरक्षा देना मेरा राजघर्म है और मै उसको हर हाल में निभाऊंगा। वहीं शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के हित में कई फैसले लेने का भी एलान किया। शिवराज सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में में किसानों के लिए 1000 करोड़ का आपातकोष बनाया जाएगा।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में चौथे दिन भी किसान आंदोलन में हिंसा का दौर जारी है। शुक्रवार को किसानों ने सीहोर में गाड़ियां फूंकी और पुलिस पर हमला किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इस पूरी हिंसा के बीच एक एमपी के कांग्रेस की महिला नेता का वीडियो सामने आया है जिसमे वो थाने को फूंकने के लिए कह रहीं हैं। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि किसानों को भड़काने के पीछे कांग्रेस का हाथ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+