शादी से पहले ऋषि कपूर की जासूसी करातीं थीं नीतू, करीबी दोस्त ने किया खुलासा

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करने वाले ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं हैं। 67 साल की उम्र में उन्होंने 30 अप्रैल को मुंबई के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली, वह दो साल से कैंसर से लड़ाई लड़ रहे थे। ऋषि कपूर के निधन के बाद पूरा बॉलीवुड अभी उस सदमे से निकलने की कोशिश कर रहा है। एक्ट्रेस और ऋषि कपूर की पत्नी नीतू की लव मैरिज हुई थी, शादी से पहले ही वह एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे। ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू की एक करीबी दोस्त ने इंस्टाग्राम पर दोनों की लाइफ से जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा किया है।

ऋषि कपूर और नीतू की लाइफ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

ऋषि कपूर और नीतू की लाइफ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

बता दें कि ऋषि कपूर के निधन से 24 घंटे पहले ही बॉलीवुड ने एक्टर इरफान खान को खोया था, 53 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई थी। एक के बाद एक दो दिग्गज कलाकरों के दुनिया से चले जाने के बाद बॉलीवुड शोक में डूबा हुआ है, इस बीच उनके फैंस को अपने चहेते एक्टर्स की लाइफ से जुड़ी कई दिलचस्प बातों का पता चला। ऋषि कपूर और नीतू के शादी से पहले का एक किस्सा इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि शादी से पहले नीतू अपने तत्कालीन बॉयफ्रेंड ऋषि कपूर की जासूसी करातीं थीं।

Recommended Video

    Neetu Kapoor's reply on Alia Bhatt's heartfelt post for Rishi Kapoor | वनइंडिया हिंदी
    ऋषि कपूर की जासूसी करातीं थीं नीतू

    ऋषि कपूर की जासूसी करातीं थीं नीतू

    इस बात का खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि ऋषि कपूर की जासूसी करने वाली उनके परिवार की ही एक करीबी दोस्त ने सोशल मीडिया पर किया है। प्रसिद्ध फिल्म समीक्षक और पत्रकार भावना सोमाया ने अपने इंस्टाग्राम पर ऋषि कपूर को याद करते हुए एक किस्सा शेयर किया है। बता दें कि वह लंबे समय तक नीतू कपूर की अच्छी दोस्त रही हैं और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की भी अच्छी दोस्त थीं।

    View this post on Instagram

    #http://bhawanasomaaya.com/rishi-kapoor-70s-80s-day-1798/ When I became a journalist Neetu Singh was the first film friend I made way back in the 70s. We clicked in the very first meeting and have remained friends over the decades. I would often visit her home in Bandra and on her sets, where ever she was shooting. I was familiar with her family and her staff and whenever we met, we had a lot to talk about, which included her boyfriend at that time, Rishi Kapoor. I wasn’t particularly fond of Kapoor in the good old days. He was a big bully and intimidating everybody without provocation. I often complained about him to Neetu and she always maintained that his arrogance was a façade. She was madly in love with him and whenever she traveled outdoors, she asked me to keep an eye on her boyfriend. Not that I did but that was her way of warning her beloved that he was being watched in her absence. This irritated him naturally and he looked for opportunities to fight with me. In 1980 when Neetu and he got married however, Rishi Kapoor suddenly dropped all hostility towards me. He was concerned why I was no more coming home to meet his wife and family and now when he bumped into me suddenly at a shooting, he made it a point to smile and say, ‘meri bibi ki dost hai toh ab meri bhi dost banti hai..’ To be continued… @bhawanasomaaya #neetukapoor #riddhimakapoorsahni #ranbirkapoor #aliaabhatt #rimajain #dabookapoor #kareenakapoor #karismakapoor #sanjna.junoon #rishikapoor #bollywood #kssanjay #pammibakshi #sunitakapoor

    A post shared by Bhawana Somaaya (@bhawanasomaaya) on

    नीतू की करीबी दोस्त भावना सोमाया ने किया खुलासा

    हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने ऋषि कपूर से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया है। नीतू कपूर की दोस्त व लेखिका भावना सोमाया ने बताया है कि नीतू जब भी यात्रा पर होती थीं तो वह अपने तत्कालीन बॉयफ्रेंड ऋषि कपूर पर नजर रखने को कहती थीं। भावना सोमाया ने आगे बताया कि इससे ऋषि कपूर को चिढ़ होने लगी और वह उनसे लड़ने के लिए मौके खोजने लगे। हालांकि नीतू से शादी के बाद ऋषि कपूर ने उनसे नाराजगी भुला दी थी।

    भावना सोमाया ने इंस्टाग्राम पर शेयर की ये पोस्ट

    भावना सोमाया ने एक अन्य पोस्ट में ऋषि कपूर और उनकी दोस्ती के बारे में लिखा है। उन्होंने यह भी भी बताया कि कैसे नीतू और उसके दोस्तों ने ऋषि कपूर के साथ दोस्ती की। उन्होंने लिखा, जब मैं पत्रकार बनीं तो उस समय 70 के दशक में नीतू सिंह की पहली फिल्म दोस्त आई थी। मैं अक्सर उनके घर बांद्रा और उनके सेट पर जाती थी, मैं उनके परिवार और उसके कर्मचारियों से परिचित थी जिसमें स समय उनके प्रेमी ऋषि कपूर भी शामिल थे। हम साथ बैठकर बहुत बात करते थे।

    ऋषि कपूर को पसंद नहीं करती थीं भावना

    ऋषि कपूर को पसंद नहीं करती थीं भावना

    भावना सोमाया ने आगे लिखा, मुझे पूराने दिनों में कपूर को लेकर कोई खास लगाव नहीं था, वह एक गुंडे की तरह थे और बिना उकसावे के सबको डराते थे। मैंने अक्सर उनके बारे में नीतू से शिकायत की और वह हमेशा कहती थी कि उनका घमंड सच में नहीं बल्कि दिखावा था। उन्होंने आगे लिखा कि नीतू उनके प्यार में पागल थी, जब भी वह बाहर जाती थी, मुझे अपने प्रेमी पर नजर रखने के लिए बोलकर जाती थी। हालांकि 1980 में जब नीतू और उन्होंने शादी कर ली, तो ऋषि कपूर ने अचानक मेरे प्रति सारी दुश्मनी भी खत्म कर दी।

    भावना से ऋषि कपूर ने ऐसे की दोस्ती

    भावना से ऋषि कपूर ने ऐसे की दोस्ती

    भावना सोमाया आगे बताती हैं कि शादी के बाद मैंने उनसे संपर्क करना कम कर दिया था। उस दौरान ऋषि कपूर इस बात को लेकर चिंतित थे कि अचानक मैंने नीतू और उनके परिवार से मिलना कम क्यों कर दिया। उसी बीच वह शूटिंग के दौरान अचानक मुझसे टकरा गए तब ऋषि कपूर ने कहा था कि 'मेरी बीवी की दोस्त हैं तो अब मेरी भी दोस्त बनती हैं...।' 80 के दशक में नीतू और ऋषि पाली हिल, बांद्रा में रहने लगे और इस दौरान कई पार्टी में हमारी मुलाकात होती रही।

    यह भी पढ़ें: बेटी रिद्धिमा ने शेयर की पापा ऋषि की तस्वीर, कहा- 'अपने सबसे फेवरेट इंसान से फिर से मिल गए'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+