बेटी रिद्धिमा ने शेयर की पापा ऋषि की तस्वीर, कहा- 'अपने सबसे फेवरेट इंसान से फिर से मिल गए'

मुंबई। 30 अप्रैल को बॉलीवुड के मशहूर और दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया, गुरुवार सुबह उन्होंने मुंबई के अस्पातल में अंतिम सांस ली, वो दो साल से कैंसर से जंग लड़ रहे थे, बुधवार रात को उनकी तबीयत खराब हुई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से वो लौटकर घर नहीं आए।

पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाईं थीं रिद्धिमा

पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाईं थीं रिद्धिमा

लॉकडाउन की वजह से ऋषि कपूर की अंतिम विदाई अस्पताल से हुई, अंतिम यात्रा में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नीतू कपूर समेत 24 लोग रहे, अपने अंतिम समय में ऋषि के साथ उनकी पत्नी नीतू और बेटे रणबीर कपूर ही थे, लॉकडाउन की वजह से उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर मुंबई में अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाईं।

बेटी ने शेयर की पापा ऋषि कपूर की पुरानी तस्वीर

बेटी ने शेयर की पापा ऋषि कपूर की पुरानी तस्वीर

लेकिन वो मन से अपने पिता को मिस कर रही थीं, उन्होंने 30 अप्रैल को भी अपने पापा को याद करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखी थी और आज एक बार फिर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पिता की पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं और उन्हें याद किया है, रिद्धिमा कपूर ने अपने पिता की दो ब्लैक एंड व्हाइट फोटो इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की। एक फोटो में ऋषि कपूर अपनी पत्नी नीतू कपूर के साथ हैं, तो दूसरी फोटो में वह अपनी मां कृष्णा राज कपूर के साथ डांस करते दिख रहे हैं।

'फिर से मिल गए दोनों'

'फिर से मिल गए दोनों'

कृष्णा राज कपूर वाली फोटो के नीचे रिद्धिमा कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'अपने सबसे फेवरेट इंसान से फिर से मिल गए'। इससे पहले भी रिद्धिमा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था 'पापा मैं आपको अभी से बहुत मिस कर रही हूं वापस आ जाओ ना'। रिद्धिमा कपूर की तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, लोग इस पर काफी कमेंट कर रहे हैं।

रिद्दिमा की शादी बिजनेस मैन भारत साहनी से हुई है...

रिद्दिमा की शादी बिजनेस मैन भारत साहनी से हुई है...

गौरतलब है कि ऋषि कपूर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू सिंह से शादी की थी, दोनों ने एक दूसरे को करीब 5 सालों तक डेट किया। इसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए। ऋषि कपूर के दो बच्चे हैं। रणबीर कपूर और रिद्दिमा कपूर, रिद्दिमा की शादी बिजनेस मैन भारत साहनी से हुई है।

ऋषि के लिए उनकी मां कृष्णा रोल मॉडल थीं...

ऋषि के लिए उनकी मां कृष्णा रोल मॉडल थीं...

तो वहीं ऋषि के लिए उनकी मां कृष्णा राज कपूर रोल मॉडल थीं, हांलाकि उनकी मौत पर वो पहुंच नहीं पाए थे क्योंकि वो कैंसर के इलाज के लिए जब लंदन रवाना हुए थे, तब ही उनकी मां का देहान्त हुआ था, उन्होंने अपनी जीवनी 'खुल्लमखुल्ला' में लिखा था कि कृष्णा राज कपूर की वजह से ही उनका घर बिखर नहीं पाया, उन्होंने खुद माना था कि उनके पिता राज कपूर के कई अभिनेत्रियों से अफेयर थे लेकिन उनकी मां ने उनका साथ कभी नहीं छोड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+