शादी की 41वीं सालगिरह पर भावुक हुईं नीतू, ऋषि कपूर की वीडियो पोस्ट कर लिखा- 'आज 41 साल हो गए होते'
नई दिल्ली। Rishi-Neetu Wedding Anniversary: बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और अभिनेत्री नीतू कपूर की आज शादी की सालगिरह है। अपनी 41वीं शादी की सालगिरह नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने भावुक मन से पति ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) को याद किया। वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर नीतू ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) पर कुछ ऐसा शेयर किया जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया (social media) यूजर्स की भी आंखे भर आईं। एक्ट्रेस नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के साथ बिताए जीवन के खास लम्हों को वीडियो के रूप में साझा किया है। बता दें कि ऋषि कपूर का निधन पिछले वर्ष अप्रैल में हुआ था।

नीतू कपूर ने शेयर किया भुवक वीडियो
नीतू कपूर ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें ऋषि संग उनकी शादी की तस्वीरें, परिवार की फोटो और दो दूनी चार, बेशर्म और लव आज कल जैसी उन फिल्मों के कुछ सीन शामिल हैं जिसमें दोनों पति-पत्नी ने साथ में काम किया था। इसक अलावा वीडियो में और भी कई पुराने क्लिप हैं। इस इमोशनल कर देने वाले वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म 'वीर जारा' का गाना भी सुनाई देता है।

41वीं शादी की सालगिरह पर भुवक हुईं नीतू
वीडियो के साथ नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'आज 41 साल हो गए होते।' उनके द्वारा लिखी गई ये लाइन अपने आप में बहुत कुछ बयां करती है। अपनी 41वीं शादी की सालगिरह पर नीतू अपने पति ऋषि कपूर को बहुत याद कर रही हैं। नीतू कपूर के पोस्ट पर बेटी रिद्धिमा और सुजैन खान ने कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजीस पोस्ट किया है। वहीं रवीना टंडन ने लिखा, 'लव यू एंड हिम।'

1980 में आज ही के दिन हुई थी शादी
वीडियो को देखकर नीतू के फैंस भी भावुक हो गए है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'कुछ पल व्यक्तिगत होते हैं, केवल आपके लिए। जीवन के लिए उन क्षणों को संजोना होता है जो हम इस शानदार ऑनस्क्रीन जोड़ी को याद करते हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मैं आपको बिल्कुल नहीं जानता लेकिन मैं इस समय आपके प्यार और दिल के दर्द को महसूस कर सकता हूं।' बता दें कि ऋषि और नीतू 22 जनवरी, 1980 को शादी के बंधन में बंधे थे, अपनी शादी से पहले ये जोड़ी कभी कभी, कभी खेल में, अमर अकबर एंथनी और जहरीला इंसान जैसी फिल्मों में नजर आई थी।
यह भी पढ़ें: जब कॅालेज में रोमांटिक डेट जाह्नवी कपूर को पड़ी भारी, अपनी 'डरावनी डेट' को लेकर किया ये खुलासा












Click it and Unblock the Notifications