जब कॅालेज में रोमांटिक डेट जाह्नवी कपूर को पड़ी भारी, अपनी 'डरावनी डेट' को लेकर किया ये खुलासा
मुंबई। Janhvi Kapoor 'Scary' Date हम सभी के अतीत में बुरे या विचित्र डेटिंग अनुभव (dating experiences) रहे हैं। जिन्हें भुला देना ही बेहतर रहता है। हालांकि, ये अजीब अनुभव हमेशा आपके साथ रहते हैं और जब भी कोई इस तरह की घटना के बारे में सुनते हैं, तो खुद के साथ हुए अनुभव याद आ जाते हैं। ऐसा ही खराब डेटिंग का अनुभव एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के साथ हुआ है। जाह्नवी ने बताया कि कॉलेज के दिनों में वह एक डेट पर गई थीं और वो एक्सपीरियंस उनके लिए काफी खराब था।

कॅालेज में पहली डेट
पिंकविला को दिए इंटरव्यू में जाह्नवी कपूर ने अपने डेटिंग एक्सपीरियंस के बारे में बताया। जिसे याद कर वे आज भी सहम जाती है। जाह्नवी ने बताया कि कॉलेज के दिनों में वह एक डेट पर गई थीं और वो एक्सपीरियंस काफी खराब था। उन्होंने कहा, 'मैं डेट नहीं करती। मैं डेट्स पर बाहर नहीं जाती। मुझे लगता है आखिरी बार जब मैंने यह किया था तब मैं लॉस एंजलिस में कॉलेज की पढ़ाई कर रही थी।

इंटरव्यू में शेयर किया अपना डेटिंग एक्सपीरिएंस
जाह्नवी कपूर ने बताया कि, वो गलत था। उसने मुझे कुछ गलत ही कहा था। मैंने उससे कहा कि, चैक कर लें, मेरे जाने का समय आ गया है। इससे पहले करीना कपूर खान के व्हाट वुमन वांट पर भी जाह्नवी ने अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर बातचीत की थी। उन्होंने बताया था कि वह चीजों को खुद शुरू करने में विश्वास नहीं रखतीं और काफी शरारती हैं। जिस इंसान में उन्हें दिलचस्पी होती है या जिसे उनमें दिलचस्पी होती है उसके लिए वह छोटे-छोटे हिंट छोड़ती हैं।

'मैं अटेंशन एन्जॉय करती हूं'
जाह्नवी ने कहा किमैं बहुत शरारती हूं। मैं मेरे हिंट देती रहती हूं लेकिन मैं इसे पूरी तरह साफ नहीं करती जब तक मुझे पता ना चल जाए कि सामने वाला इंसान भी मुझे पसंद करता है, लेकिन मजा आता है ना ऐसे आंखों-आंखों में बात करने में, मजाकी बनने में। मैं अटेंशन एन्जॉय करती हूं। मैंने कभी भी फर्स्ट मूव नहीं किया है। इस मामले में मैं थोड़ी फट्टू हूं। बता दें कि, कुछ दिन पहले ये रिपोर्ट आयी थी कि जाह्नवी कपूर और कार्तिक आर्यन एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने नया साल भी एक साथ गोवा में सेलिब्रेट किया है।

'चुपके से चली गई थीं लास वेगस'
जाह्नवी कपूर ने करीना कपूर के चैट शो में बताया कि एक बार उन्होंने अपने पिता बोनी कपूर से झूठ बोला था। उन्होंने बताया कि वह एक बार झूठ बोलकर लॉस ऐंजिलिस से एक दिन की ट्रिप पर लास वेगस चली गई थीं। जान्हवी ने बताया कि इसके लिए उन्होंने लॉस ऐंजिलिस से फ्लाइट पकड़ी, वेगस में मूवी देखी, इधर-उधर घूमीं और वापसी की फ्लाइट पकड़कर सुबह वापस लॉस एंजिलिस पहुंच गईं।
-
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Dhurandhar 2:'घर की याद नहीं आई जस्सी',थिएटर हिलाने वाला Pinda असल में जिंदा है या मर गया? जानिए इसकी हिस्ट्री -
Ustaad Bhagat Singh Box Office: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चला जादू, 3 दिन में की इतनी कमाई -
Dhurandhar 2 को लेकर क्यों ट्रोल हो रही हैं दीपिका पादुकोण? पति रणवीर सिंह से हुआ झगड़ा? क्या है मामला? -
Dhurandhar 2: इन 7 फिल्मों से अभी भी पीछे है 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर मचा तूफान, फिर क्या हुआ मूवी को? -
‘दाऊद के पैसे वाली फिल्मों पर चुप्पी, अब सच से जलन’,धुरंधर को प्रोपेगेंडा कहने वालों पर भड़के EX-DGP,खोली पोल -
आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' के दर्शकों को दिया धन्यवाद, सोशल मीडिया पर वायरल मीम्स पर भी किया रिएक्ट -
'तुम भूखे लोग', वीडियो में क्यों चिल्लाने लगीं वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit? फिर किया ऐसा हाई-वोल्टेज ड्रामा -
रोमांस से भरा वीडियो वायरल, इतने करीब आ गए Khesari Lal Yadav और Akanksha Puri, मचा बवाल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 2: 48 घंटे में 200 करोड़ पार, रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया तूफान -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: तीसरे दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया ऐसा धमाल, कमाई ने तोड़े रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications