नीना-विवियन रिचर्ड्स की बेटी मसाबा का यह वीडियो नहीं देखा तो क्या देखा?

बच्चे की जिंदगी में मां की क्या भूमिका है? इस वीडियो में आप फील कर पाएंगे।

दिल्ली। मां और बच्चे के बीच के जो रिश्ता होता है उसे लफ्जों में बयां करना बहुत ही मुश्किल है। लेकिन बेटी मसाबा ने जिस खूबसूरती से मां नीना गुप्ता के साथ रिश्ते को इस वीडियो में दिखाया है और उसे लफ्जों में पिरोया है, वह आपके दिल को छू जाएगा।

मां और बेटी की जिंदगी और रिश्ते की गहराई और अनेक शेड्स को लगभग पौने दो मिनट के इस वीडियो में आप महसूस कर पाएंगे।

Neena Masaba video1

बच्चे की जिंदगी में मां के कितने रंग?

इतने कम समय में ही नीना और विवियन रिचर्ड्स की बेटी मसाबा ने बखूबी दिखाया है कि मां ने किस तरह उनकी जिंदगी को संवारा है और मां की जिंदगी में उनका क्या योगदान है। मां अपने बच्चे की जिंदगी में कितने रूपों में सामने आती हैं, उसे इस वीडियो में आप देख सकते हैं।

Neena Masaba video2

मां-बेटी के रिश्ते पर शानदार और सोलफुल वीडियो

वीडियो में एक स्टूडियो दिखाया गया है जिसमें नीना अपनी बेटी को संवार बना रही हैं और उनकी पेशेवर जिंदगी में सहयोग कर रही है। मां बेटी को दुनिया में जीना सिखा रही है और उसके साथ सुख-दुख बांटते हुए हंस-बोल रही हैं। कभी उसे समझा रही है तो कभी उसको भावनात्मक सहारा दे रही हैं।

इस वीडियो में सबसे खास मैसेज यह दिया गया है कि मां-बेटी की भूमिका एक-दूसरे से अलग नहीं है। दोनों के रिश्ते इतने घुले-मिले होते हैं कि जिंदगी जीते हुए मां और बेटी एक-दूसरे की भूमिका में आ जाते हैं।

दरअसल यह वीडियो सिर्फ नीना-मसाबा का ही नहीं है बल्कि हर मां और उसका बच्चा चाहे वह बेटा हो या बेटी, इस वीडियो में खुद को तलाश सकते हैं।

Neena Masaba video3

वीडियो में क्या कहा गया है?

एक मां अपने बच्चे को जन्म देती है या बच्चे, मां को जन्म देते हैं। शायद दोनों ही बातें सही हैं। हम दोनों ही एक दूसरे के वजूद को बनाते और बदलते हैं।

हम दोनों ही एक-दूसरे से अतीत और वर्तमान दुनिया की कहानियां शेयर करते हैं। मां की ईमानदारी मेरी विरासत है।

मां मेरी आलोचना भी करती हैं और मुझे सवाल करना भी सिखाती हैं। मैं मां के दिल को जानती हूं और वह मेरे सारे राज जानती हैं।

वह मेरी आर्मी हैं और मैं उनकी योद्धा हूं। वह परिवार हैं, दोस्त हैं, भरोसेमंद साथी हैं और मेरी टीचर हैं। हम दोनों एक दूसरे की लाइफलाइन हैं।

वह मेरी मां है और मैं उनकी बेटी हूं। हमने एक दूसरे को जन्म दिया है और एक-दूसरे की जिंदगी को आकार दिया है।

देखिए वीडियो:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+