NE मानसून से तमिलनाडु बेहाल, कावेरी में उफान, तोड़ा 11 साल का रिकॉर्ड, Alert जारी
चेन्नई, 30 नवंबर। पूरा दक्षिण भारत इस वक्त भारी बारिश से ग्रसित है, तमिलनाडु में तो बरसात ने आफत पैदा कर दी है। आज भी कई जिलों में Orange Alert जारी है। आपको बता दें कि इस वक्त तमिलनाडु में पूर्वोत्तर मानसून सक्रिय है, जिसके कारण वहां पर भारी बारिश हो रही है। गौरतलब है कि नार्थ-ईस्ट मानसून अक्टूबर से दिसंबर तक सक्रिय होता है लेकिन इस बार इसकी सक्रियता काफी तीव्र हो गई है और इसी वजह से इस बार राज्य में कई जगहों पर बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है।

नार्थ-ईस्ट मानसून से तमिलनाडु बेहाल
भारी बारिश के चलते कावेरी नदी का realisation बढ़ गया है। Biligundlu डैम पर नदी का realisation पहली अक्टूबर से अब तक 118.62 हजार मिलियन क्यूबिक फीट (टीएमसी फीट) दर्ज किया गया है और ऐसा साल 2010 के बाद अब हुआ है, बता दें उस वक्त कावेरी का realisation 107 टीएमसी फीट था। आंकड़ों की बात करें तो अभी तक तीन महीने की अवधि के दौरान सबसे अधिक realisation साल 2005 में, 167 टीएमसी फीट था। उसके पहले साल 2000 में realisation 152 टीएमसी फीट और साल 1977 में 137 फीट था।

NE मानसून के कारण Biligundlu डैम लबालब
अब तक, तीन महीने की अवधि के दौरान सबसे अधिक मात्रा 2005 में 167 टीएमसी फीट थी, उसके पहले 2000 में 152 टीएमसी फीट और 1977 में 137 टीएमसी फीट realisation था। अगर इस महीने की बात करें तो अभी तक कावेरी जल का realisation - 70.34 टीएमसी फीट हो गया है, जो कि पिछले 47 सालों में नवंबर माह में सबसे ज्यादा है। इससे पहले सबसे अधिक नंवबर माह में realisation साल 2010 में ही ( 61.18 टीएमसी फीट) था।

कई जगहों पर जलभराव की स्थिति
आपको बता दें कि तमिलनाडु में भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में बारिश हो रही है और यहां आईएमडी ने नेल्लोर, चित्तूर, कडप्पा जिलों समेत कुछ और जगहों के लिए 'आरेंज' अलर्ट जारी किया है। साथ ही मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। आईएमडी ने कहा है कि' एक डिप्रेशन इस वक्त बना हुआ है जिसकी वजह से 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भारी वर्षा होगी और इस कारण यहां अलर्ट जारी किया है।

यहां पर भारी बारिश हो सकती है
जबकि निजी एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक अगले 48-72 घंटों में तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। आंध्र प्रदेश और ओडिशा के समुद्र तट 03 दिसंबर के आसपास भारी बारिश हो सकती है और इस वजह से यहां अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications