NDA के 38 में 9 दलों ने नहीं लड़ा पिछला लोकसभा चुनाव, INDIA के 26 में कितनी पार्टियां हैं ऐसी?

NDA vs INDIA hindi news: 18 जुलाई को दिल्ली और बेंगलुरु में सत्ताधारी और विपक्षी गठबंधन ने दलों की संख्या जुटाकर अपनी-अपनी तरफ से शक्ति प्रदर्शन की कोशिश की है। लेकिन, हम पड़ताल करना चाह रहे हैं कि दोनों ही गठबंधनों में शामिल दलों की चुनावी हकीकत क्या है?

विपक्षी दलों ने INDIA के नाम से नया गठबंधन बनाया है, जिसमें 26 छोटी-बड़ी पार्टियां शामिल हैं। उसके जवाब में बीजेपी की अगुवाई वाले 25 साल पुराने एनडीए ने छोटे-बड़े दलों का आंकड़ा बढ़ाकर 38 करके विपक्षी एकजुटता पर अपने सियासी सामर्थ्य का परिचय देने की कोशिश की है।

nda vs india

एनडीए में शामिल 9 दलों ने नहीं लड़ा लोकसभा चुनाव
लेकिन, सच्चाई ये है कि सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन या एनडीए के 38 सहयोगी दलों में से 25 दलों का लोकसभा में एक भी सांसद नहीं है। दिलचस्प बात तो ये है कि जिन दलों को साथ लेकर बीजेपी 2024 के लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी जीत के साथ सत्ता में वापस आना चाहती है, उनमें से 9 दलों ने तो पिछले चुनाव में कोई उम्मीदवार भी नहीं दिया था।

एनडीए के 16 दलों का एक भी उम्मीदवार नहीं जीता
एनडीए में शामिल 38 दलों में से जिन 29 पार्टियों ने चुनावी बाजी लगाई भी थी, उनमें से 16 दलों का खाता भी नहीं खुला। यानी एनडीए के 16 सहयोगी पिछले चुनाव में मैदान में तो उतरे थे, लेकिन उनमें से एक को भी सफलता नहीं मिली।

बीजेपी की सबसे बड़ी सहयोगी शिवसेना
एनडीए के कुल 38 दलों को मिलाकर अभी लोकसभा में कुल 332 सांसद हैं। इसमें अजित पवार वाली एनसीपी की अभी-अभी एंट्री हुई है। वैसे 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को अकेले 303 सीटें मिली थीं। अभी उसकी सबसे बड़ी सहयोगी महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना हैं, जिसके 13 सांसद हैं।

INDIA में शामिल 10 दल लोकसभा में शून्य
जहां तक बीजेपी और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के विरोध के लिए बने 26 राजनीतिक दलों के INDIA गठबंधन का सवाल है तो इसमें भी बहुत कम ही दल हैं, जिनका मौजूदा लोकसभा में कोई प्रतिनिधित्व है। विपक्षी गठबंधन की 26 पार्टियों में 10 का लोकसभा में एक भी सांसद नहीं है।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक INDIA में शामिल जिन 10 पार्टियों का 2019 के लोकसभा चुनाव में एक भी सांसद नहीं चुना गया, वे हैं- आरजेडी, आरएलडी, सीपीआई (एमएल) लिब्रेशन, पीडीपी, ऑल इंडिया फॉर्वर्ड ब्लॉक, एमडीएमके, केएमडीके,एमएमके, केरल कांग्रेस (जोसेफ) और अपना दल ( कमेरावादी)।

इसे भी पढ़ें- Bengaluru: विपक्षी नेताओं के स्वागत में IAS अफसरों की क्यों हुई तैनाती, क्या कहता है नियम? जानिए

INDIA में शामिल 5 दलों ने नहीं लड़ा लोकसभा चुनाव
वहीं चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक INDIA में ऐसी 5 पार्टियों हैं, जिन्होंने पिछला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था। ये दल हैं- एमडीएमके, केएमडीके, एमएमके, केरल कांग्रेस (जोसेफ) और अपना दल ( कमेरावादी)।

यही नहीं, एक दिलचस्प आंकड़ा ये भी है कि विपक्षी गठबंधन के 26 दलों में कांग्रेस के पास सबसे ज्यादा लोकसभा सांसद हैं तो 4 दल ऐसे भी हैं, जिनके सिर्फ 1 एमपी लोकसभा का चुनाव जीत पाए थे। ये पार्टियां हैं, झारखंड मुक्ति मोर्चा, केरल कांग्रेस (एम), आरएसपी और वीसीके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+