मोदी की लहर बरकरार, अभी हो जाए चुनाव तो भारी बहुमत से जीतेगी एनडीए
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। नरेन्द्र मोदी सरकार के दो साल पूरे हो गए हैं। दो साल पूरे होने के मौके पर सर्वे एजेंसी IMRB INTERNATIONAL और एबीपी न्यूज ने देश का मूड जानना चाहा। सर्वे में पता चला कि नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता कम नहीं हुई है और अगर आज लोकसभा चुनाव हो जाएं जो मोदी एक बार फिर पूर्ण बहुमत से जीत जाएंगे। जानिए मोदी सरकार के 2 साल में आए उतार-चढ़ाव को

सर्वे की मानें तो लोकप्रियता के मामले में मोदी के आगे सभी नेता ढेर हैं। वोटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 47 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है जबकि राहुल गांधी को 6 प्रतिशत, सोनिया गांधी को 9 प्रतिशत, नीतीश कुमार को 4 प्रतिशत और अरविंद केजरीवाल को 6 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है।
आजादी के बाद सबसे बेहतरीन पीएम हैं मोदी
आजादी के बाद से अबतक के बेहतरीन प्रधानमंत्रियों में नरेन्द्र मोदी सबसे आगे हैं। 24 प्रतिशत लोगों ने नरेन्द्र मोदी को बेहतरीन पीएम चुना है जबकि अटल बिहार वाजपेयी को 20 प्रतिशत, इंदिरा गांधी को 20 प्रतिशत और जवाहर लाल नेहरू को 6 प्रतिशत लोगों ने बेहतरीन बताया है।
अभी चुनाव हुए तो किस दल को कितनी सीटें मिलेंगी
- एनडीए को 342 सीटें
- यूपीए को 66 सीटें
- लेफ्ट को 14 सीटें
सर्वे में मिले आंकड़ों की मानें तो वर्तमान में एनडीए को 342 सीटें मिलेंगी। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि अगर अभी चुनाव हुए तो मोदी को फिर भारी बहुमत मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications