महाराष्ट्र में NDA की महायूति का जलवा बरकरार, झारखंड में इंडिया गठबंधन की जोरदार जीत

Maharashtra Jharkhand Election Results 2024: महाराष्ट्र और झारखंड में हुए विधानसभा चुनावों में मतदाताओं ने अपनी प्राथमिकताओं का स्पष्ट संदेश दे दिया। महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाले महायूति गठबंधन ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। जबकि झारखंड में इंडिया गठबंधन ने सत्ता पर अपनी पकड़ बरकरार रखी।

महाराष्ट्र में महायूति की सुनामी, विपक्ष धराशायी

महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट), और अजीत पवार की एनसीपी के महायूति गठबंधन ने 288 सीटों में से 228 पर कब्जा जमाकर विपक्ष को चित कर दिया है। भाजपा ने 149 में से 132 सीटों पर बढ़त बनाई। जबकि शिवसेना को 56 और एनसीपी को 41 सीटें मिलीं। दूसरी ओर कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव गुट), और एनसीपी (शरद पवार गुट) का इंडिया गठबंधन सिर्फ 47 सीटों पर ही सिमट कर रह गया। इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि विकास जीतता है। सुशासन जीतता है। यह ऐतिहासिक जनादेश एनडीए के प्रति जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है।

rahul gandhi

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस जीत को राजनीति की नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय बताया है। उन्होंने कहा कि लोगों ने नफरत और बदले की राजनीति को खारिज कर कल्याण और विकास की राजनीति को स्वीकार किया है। शिवसेना (शिंदे गुट) के सांसद श्रीकांत शिंदे ने इस जीत को दिवंगत बालासाहेब ठाकरे के विचारों की सच्ची विरासत करार दिया।

विपक्ष के लिए करारी हार

शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने हार पर सवाल उठाते हुए चुनावों में धनबल के इस्तेमाल का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिंदे के सभी विधायक कैसे जीत गए। यह एक बड़ी साजिश है। वहीं कांग्रेस के नेता नाना पटोले, बालासाहेब थोराट, और पृथ्वीराज चव्हाण जैसे दिग्गज नेताओं का पीछे रहना पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है।

झारखंड में इंडिया गठबंधन की धमाकेदार वापसी

दूसरी ओर झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 81 में से 56 सीटों पर बढ़त हासिल की। गठबंधन में जेएमएम को 35 सीटें, कांग्रेस को 16 और राजद को 4 सीटें मिली। भाजपा को मात्र 20 सीटें ही मिल सकी। हेमंत सोरेन ने इस जीत को जनता की सेवा और उनसे जुड़ाव का परिणाम बताया है।

झारखंड में भाजपा ने संथाल परगना में घुसपैठियों को बाहर करने का मुद्दा उठाया। लेकिन जेएमएम का आदिवासी कार्ड और हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर जनता की सहानुभूति भारी पड़ी।

भाजपा की प्रतिक्रिया

भाजपा के झारखंड चुनाव प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हार को व्यक्तिगत रूप से दर्दनाक बताया। उन्होंने कहा कि हमने झारखंड में राज्य को घुसपैठ से बचाने और विकास की दिशा में ले जाने का वादा किया था। लेकिन हमें जनता का समर्थन नहीं मिला।

महायूति की ऐतिहासिक जीत, इंडिया गठबंधन को सबक

महाराष्ट्र में महायूति की प्रचंड जीत और झारखंड में इंडिया गठबंधन की सफलता ने दोनों राज्यों में सत्ता की कहानी बदल दी है। महाराष्ट्र में भाजपा की इस जीत ने देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद के लिए प्रबल दावेदार बना दिया है। वहीं झारखंड में हेमंत सोरेन की वापसी ने इंडिया गठबंधन को राहत दी है।

दो राज्यों के नतीजे भारतीय राजनीति में बदलती प्राथमिकताओं का संकेत हैं। महाराष्ट्र में भाजपा की ऐतिहासिक जीत ने पार्टी को नया आत्मविश्वास दिया है। जबकि झारखंड की जीत से इंडिया गठबंधन को मजबूती मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+