बंद हो जाएगा Ullu App? अश्लील कंटेंट दिखाने पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने की कार्रवाई की मांग
NCPCR Demand Action Against Ullu App: उल्लू ऐप पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने सरकार से कार्रवाई की मांग की है। अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट परोसन के मामले में NCPCR ने सरकार को उल्लू ऐप के खिलाफ जांच करने और उचित कार्रवाई करने की सिफारिश की है।
बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना मंत्रालय को पत्र लिखकर ऐसे ऐप्स को नियंत्रित करने वाले नियमों और नीति प्रमाणन के संबंध में जानकारी प्रदान करने का अनुरोध किया।

आईटी मंत्रालय को लिखी चिट्ठी में NCPCR ने कहा कि स्कूली बच्चों पर उल्लू ऐप का बुरा प्रभाव पड़ रहा है। स्कूली बच्चों को टारगेट करते हुए उल्लू ऐप पर अश्लील कंटेंट वाले शो होने की शिकायतें मिलीं है।
मालूम हो कि उल्लू ऐप एक मोबाइल ओटीटी प्लेटफॉर्म है, जो कि धड़ल्ले से अश्लील कंटेंट दिखाता है। जिसका यूजर्स को सब्सक्रिप्शन लेना होता है।
'कोई KYC जरूरत नहीं'
एनसीपीसीआर ने अपनी चिट्ठी में कहा,"आयोग को बॉलीवुड के दिग्गजों से एक शिकायत मिली है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि प्ले स्टोर और IOS मोबाइल प्लेटफॉर्म दोनों पर उपलब्ध 'उल्लू ऐप' में बच्चों सहित अपने कस्टमर्स के लिए गुप्त रूप से बेहद अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री शामिल है। ऐप Google और Apple पर आसानी से उपलब्ध है। जिसमें अपने निजी समूह को उपलब्ध कराई जाने वाली किसी भी सामग्री को डाउनलोड करने या देखने के लिए कोई KYC जरूरत नहीं है।"
स्कूली बच्चों को किया जा रहा टारगेट
यह आरोप लगाते हुए कि ऐसे शो हैं, जो स्पष्ट यौन दृश्यों के साथ स्कूली बच्चों को टारगेट करते हैं, एनसीपीसीआर ने कहा, "आगे यह आरोप लगाया गया है कि ऐसे विशिष्ट शो हैं जो स्पष्ट यौन दृश्यों और कथानक के साथ स्कूली बच्चों को लक्षित करते हैं। इनमें से एक शो के स्क्रीनशॉट भी सामने आए हैं शिकायतकर्ता द्वारा संलग्न किया गया है, जहां स्कूली बच्चों के बीच यौन संबंध का चित्रण किया गया है।"
आगे कहा गया कि यह देखा गया है कि इन अनुप्रयोगों में केवाईसी या किसी अन्य आयु सत्यापन प्रणाली का अभाव है, जिससे नाबालिगों के लिए स्पष्ट सामग्री आसानी से उपलब्ध हो जाती है। इस तरह की पहुंच को यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम 2012 की धारा 11 का सीधा उल्लंघन माना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications